Headlines

क्या बारिश भारत की जीत में बनेगी विलेन? जानें बुधवार को कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम


कोलंबो के सिंहला स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन बारिश की वजह से करीब 1 घंटे पहले समाप्त हो गया. अगर बारिश नहीं आती तो संभावना थी कि मेजबान टीम के बचे हुए 2 विकेट भी गिर जाते. अब चौथे दिन का खेल महत्वपूर्ण होगा, भारत ने इस मैच में मजबूत पकड़ बना रखी है लेकिन मौसम मेजबान टीम को बचा सकता है.

भारत ने पहली पारी 503/9 रनों पर घोषित की थी. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ा था. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 265 रन बना लिए हैं, लेकिन उनके 8 विकेट भी गिर चुके हैं. मेजबान टीम को फॉलो-ऑन बचाने के लिए 304 रन बनाने हैं, यानी लगातार दूसरी बल्लेबाजी से बचने के लिए 39 रन और बनाने हैं. अगर श्रीलंका फॉलो-ऑन बचा लेता है तो भी भारत मजबूत स्थिति में खड़ा है. भारत दूसरी पारी में श्रीलंका को 350-400 तक का लक्ष्य देकर संतुष्ट रहेगा. श्रीलंका अब इस टेस्ट को जीतने की नहीं बल्कि ड्रा करने की सोच रहा होगा, जिसमें मौसम उनका साथ दे सकता है.

26 अगस्त को कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम?

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के पहले और दूसरे सेशन में बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है. तीसरे सेशन में भी बारिश की आशंका 20 प्रतिशत तक जताई गई है. यानी बुधवार को कोलंबो में पूरे दिन बारिश की संभावना रहेगी. देखना होगा कि चौथे दिन कितने ओवरों का खेल हो पाता है. अगर बुधवार को आधे दिन का भी खेल प्रभावित होता है तो भारत के लिए ये टेस्ट जीतना मुश्किल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- अब साई सुदर्शन को टीम इंडिया में नहीं मिलेगी जगह, दिग्गज के बयान से मचा हड़कंप

शतक के करीब सोनल दिनुशा

दूसरी पारी में श्रीलंका का 7वां विकेट 173 के स्कोर पर गिर गया था, तब लगा था कि तीसरे दिन ही श्रीलंका की पूरी टीम सिमट जाएगी. लेकिन पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले सोनल दिनुशा ने पारी को संभाला और केशरा नुवंथा के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, नुवंथा 18 रन बनाकर आउट हुए. सोनल 85 रन बनाकर नाबाद हैं, जो बुधवार को अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा करना चाहेंगे. 

यह भी पढ़ें- ‘डरो मत, तुम कप्तान’, वीडियो में कैद हुए सरफराज खान के सारे कमेंट्स; पढ़ें क्या कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *