Headlines

‘क्या ये ईंटें तुम्हारे सिर पर मारें?’, घटिया निर्माण पर बीजेपी विधायक का पारा हुआ हाई


उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की बीसलपुर विधानसभा में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण पर बीजेपी विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘इतनी घटिया क्वालिटी की ईंटें लगाई जा रही हैं, क्या ये ईंटें तुम्हारे सिर पर मारें?’

दरअसल, राजकीय डिग्री कॉलेज में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बन रही नई बिल्डिंग के निर्माण में बड़ी लापरवाही और धांधली उजागर हुई है. आरोप है कि ठेकेदार ने न तो सरकारी प्रोटोकॉल का पालन किया और न ही निर्माण गुणवत्ता का ध्यान रखा. जब इस बात की भनक क्षेत्रीय बीजेपी विधायक विवेक वर्मा को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. जब विधायक ने निर्माण में इस्तेमाल हो रहीं खराब और पीली ईंटें देखीं तो वह आग बबूला हो गए और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई.

‘आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज…’, लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज

बीसलपुर में कॉलेज की नई बिल्डिंग का हो रहा निर्माण

आपको बता दें कि बीसलपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज में 3 करोड़ 96 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है. आरोप है कि ठेकेदार ने सरकारी नियमों और प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर, क्षेत्र के विधायक को बिना कोई सूचना दिए ही गुपचुप तरीके से काम शुरू करवा दिया. 

घटिया निर्माण पर चढ़ा विधायक का पारा, रुकवाया काम

जब इसकी खबर भाजपा विधायक विवेक वर्मा को मिली, वह तुरंत हकीकत जानने कॉलेज परिसर पहुंच गए. मौके पर चल रहे निर्माण कार्य और पीली ईंटों को देखकर विधायक विवेक वर्मा का पारा चढ़ गया. उन्होंने न सिर्फ ठेकेदार की मनमानी पर कड़ा ऐतराज जताया, बल्कि तत्काल प्रभाव से घटिया निर्माण कार्य को रुकवा दिया.

विधायक ने लगाया धांधली का आरोप

विधायक ने पीलीभीत के जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से इस संबंध में बातचीत की.विधायक ने जिलाधिकारी से कहा कि कॉलेज की बिल्डिंग के निर्माण में भयंकर धांधली और भ्रष्टाचार हो रहा है. उन्होंने डीएम से तुरंत एक उच्च स्तरीय तकनीकी टीम का गठन कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. 

‘नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्ट ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी’

विधायक ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि सरकारी धन की बंदरबांट और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे भ्रष्ट ठेकेदारों और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.

नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *