Headlines

‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज


पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा थी. फिल्म थिएटर में धमाल मचाने के लिए तैयार है. अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फैंस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं. आइए नजर डालते हैं कैसा है ट्रेलर?

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र, रवि किशन, रसिका दुग्गल,श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी.

कैसा है ‘मिर्जापुर द मूवी’ ट्रेलर?

फिल्म का ट्रेलर शानदार है. ट्रेलर 3 मिनट 1 सेकंड का है. ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के डायलॉग से होती है. वो कहते हैं, ‘गद्दी न तो विरासत से मिलती है और न तो सियासत से, मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबल से और टिकती है डर पर. जिस दिन इस पर बैठे, समझो मौत से तुम्हारा रिश्ता पक्का हो गया.’ ट्रेलर में जबरदस्त गाली-गलौज और वायलेंस देखने को मिलता है. पंकज त्रिपाठी अपने कालीन भैया वाले अवतार में दमदार लगे हैं. वहीं दिव्येंदु और अली फजल भी जबरदस्त हैं. ट्रेलर में जितेंद्र भी अच्छे लगे हैं. 

वहीं रवि किशन तो अपनी शानदार एक्टिंग से छा गए हैं. ट्रेलर में दिखाया गया कि रवि किशन और पंकज त्रिपाठी का आमना-सामना भी हुआ. रवि किशन भी फिल्म के ट्रेलर में खून-खराबा करते दिखे. उनके डायलॉग भी जबरदस्त हैं. ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक धांसू है. फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. पुनीत कृष्णा ने फिल्म को लिखा है. फैंस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘शोले’ से लेकर ‘सिंघम रिटर्न’ तक, 15 अगस्त को रिलीज हुई इन फिल्मों ने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

यूजर्स को ट्रेलर काफी पसंद आया. एक ने लिखा- भौकाल पहले भी था, अब बड़े पर्दे पर हिसाब होगा. वहीं दूसरे ने लिखा- मिर्जापुर में जलवा है. लोगों ने कालीन भैया की तारीफ की. एक यूजर ने पंचायत सीरीज का रेफरेंस देते हुए लिखा- देख रहा है बिनोद सचिव जी कैसे गुंडागर्दी की लाइन में आ गए हैं. वहीं एक ने लिखा- ट्रेलर शानदार है.

फिल्म के टीजर को भी फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था. फिल्म में जितेंद्र और रवि किशन जैसे स्टार्स की एंट्री ने इसमें नई जान डाल दी है. 

कहां देख पाएंगे ‘मिर्जापुर’ सीरीज?
बता दें कि ‘मिर्जापुर’ नाम से पहले वेब शो आ चुका है. सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं. पहला पार्ट 2018 में आया था. इस सीरीज को बहुत पसंद किया गया था. सीरीज में भी ये ही स्टार्स थे जो फिल्म में भी नजर आ रहे हैं. हालांकि, जितेंद्र की जगह सीरीज में विक्रांत मैसी थे.

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या से क्यों हुआ तेज प्रताप का तलाक? 3 महीने ही चली शादी, घरेलू हिंसा के आरोप पर किया रिएक्ट

सीरीज में विक्रांत मैसी के कैरेक्टर की मौत भी हो गई थी. सीरीज का दूसरा सीजन 2020 में आया. वहीं तीसरा सीजन 2024 में आया. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *