Headlines

गोंडा विनोद साहनी हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा


गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर रविवार को बाराबंकी के रामनगर में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोक दिया. उनके साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता और अन्य समर्थक भी मौजूद थे.

चंद्रशेखर आजाद के गोंडा जाने की सूचना के बाद रामनगर में बाराबंकी और गोंडा पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया. इस दौरान चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई.

‘बहकावें में न आना…’, BJP में अनदेखी के बीच कौशल किशोर की आत्मसम्मान रैली

काफी देर तक हुआ हंगामा

रोकने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई. मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बलपूर्वक रोकने और लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया. हालांकि, पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद गोंडा में हुई विनोद साहनी की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे. इसी दौरान बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने भी कई आरोप मढ़े हैं.

मौके पर पहुंचे बाराबंकी पुलिस के अधिकारी

मौके पर गोंडा और बाराबंकी पुलिस के अधिकारियों के बीच भी बातचीत और तीखी बहस की स्थिति दिखाई दी. पुलिस कार्रवाई के बाद समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई और मौके पर जमकर हंगामा हुआ. विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं.

अब चंद्रशेखर आजाद को पीड़ित परिवार से मिलने से रोके जाने के बाद मामला और गरमा गया है. पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर आजाद समाज पार्टी की ओर से आगे क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजर है.

‘आकाश आनंद अपने दिमाग से…’, मायावती ने फोन कॉल का कर दिया जिक्र

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *