Headlines

‘गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन…’, टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?


पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर की लगातार हो रही आलोचनाओं से हैरान हैं, लेकिन वह यह भी मानते हैं कि गंभीर की ‘कड़वी सच्चाई बताने’ की शैली सभी को पसंद नहीं आती है. पीटीआई को दिए पॉडकास्ट में हरभजन ने कहा कि वह जिस गंभीर को जानते हैं, वह एक भावुक इंसान है जो अपने दिल की बात खुलकर कहता है और उनका यह अंदाज कुछ लोगों को असहज कर सकता है. 

गंभीर के कोच रहते हुए भारत ने टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. भारत को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. इनमें से आखिरी दो हार घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप के रूप में मिलीं.

हरभजन से जब गंभीर की आक्रामक छवि के पीछे के असली इंसान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “गौतम को इतनी आलोचना क्यों झेलनी पड़ रही हैं. मुझे यह बात कभी समझ में नहीं आई कि जब कोई टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, तो लोग हमेशा कोच को ही क्यों दोषी ठहराते हैं. गौतम को मैं जितना जानता हूं, वह अपने समय का जोश और जुनून से ओतप्रोत खिलाड़ी था, जो हमेशा टीम को ही प्राथमिकता देता था.”

हरभजन ने गंभीर के व्यवहार का बचाव करने की कोशिश करते हुए कहा, गौतम बहुत बढ़िया बंदा है. वह बहुत स्पष्टवादी है. कई लोगों को लग सकता है कि गौतम कड़वी बातें कहते हैं, लेकिन वह जो कहते हैं वह कड़वा सच होता है. कई लोग सच को पचा नहीं पाते और शायद उनकी बातों का लहजे से लोगों को लगता है कि वह थोड़ा कठोर इंसान है. 

हरभजन ने आगे कहा कि वह ऐसे इंसान हैं जिन्हें हार से कोई दिक्कत नहीं होगी, बशर्ते मकसद मैच जीतना हो. अगर कोई टीम ड्रॉ के लिए खेलती है तो शायद उन्हें यह मंज़ूर नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- 

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *