Headlines

‘घर में रहे, Video न शेयर करें’, भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी


यूमन की ओर से लगातार सऊदी पर किए जा रहे हमलों के बीच भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी किया है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों से कहा है कि वह अधिकारियों की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें. दूतावास ने एडवाइजरी में कहा, ‘मौजूदा हालात को देखते हुए सऊदी अरब में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, ज्यादा से ज्यादा घर से अंदर रहें और आधिकारिक चैनल के जरिए स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें.’

दूतावास ने भारतीय नागरिकों को मौजूदा घटनाओं से संबंधित किसी भी वीडियो या न्यूज को नहीं शेयर करने की भी सलाह दी है. यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पूर्वी सऊदी अरब के दम्माम सहित कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. इन हमलों के चलते रियाद में विमान संचालन को अस्थायी रूप से प्रभावित या निलंबित करना पड़ा. इससे पहले भी दम्माम, खमीस मुशैत, आभा और ताइफ जैसे शहरों में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों से हमले किए जा चुके हैं.

भारत ने हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की

भारत ने गुरुवार (8 अक्टूबर 2026) को सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हाल ही में हुए हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि आम नागरिकों से जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. सऊदी अरब के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद हवाई अड्डे पर कथित तौर पर हुती उग्रवादियों द्वारा किए गए हमलों में तीन लोग मारे गए हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत पिछले कुछ दिनों में अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए हमलों की निंदा करता है, जिनमें आम नागरिक मारे गए और घायल हुए.’

भारत ने सऊदी के प्रति दिखाई एकजुटता 

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘आम नागरिकों के लिए जरूरी बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.’ भारत ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता दिखाते हुए उनके साथ खड़े हैं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *