भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.
प्रदेश कोर कमेटी में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम भी शामिल है.
इन लोगों का भी कमेटी में नाम
विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल को शामिल किया गया है.
इसके अतिरिक्त बीजेपी प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश कोर कमेटी में कुल 12 सदस्य एवं दो विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं.
हिमाचल बीजेपी ने दी यह जानकारी
हिमाचल बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म पर 12 सदस्यों की लिस्ट शेयर की. पोस्ट में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की संगठनात्मक मजबूती तथा अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी गई है.
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की संगठनात्मक मजबूती तथा अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. @rajeevbindal जी द्वारा घोषित 12 सदस्यीय कोर कमेटी में दो विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है.
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) November 24, 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा घोषित 12 सदस्यीय कोर कमेटी में दो विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है. पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा अहम कदम उठाया गया है. इसको लेकर पार्टी अब हर प्रदेश में और खासकर आगामी चुनाव वाले राज्यों में तैयारियों में जुटी हुई है.
हिमाचल प्रदेश: मंडी में पोते के बाल काटने पर भड़के दादा, बहू के खिलाफ FIR दर्ज
