उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला सभा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल की घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन लोगों ने उनके घर में घुसकर लात-घूंसों और लोहे की रॉड से हमला किया. ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. मामला जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है.
ये घटना चंदौली मुगल सराय कोतवाली क्षेत्र के मडिया गांव की हैं. जहां समाजवादी पार्टी की महिला सभा जिलाध्यक्ष के घर करीब आधा दर्जन लोग जबरन घुस आए और उनके परिवार पर हमला कर दिया. आरोपियं ने महिला सपा नेता के परिवार के साथ जमकर मारपीट की. ये सभी आरोपी एक ही परिवार से जुड़े थे. इनमें पुरुषों के साथ कुछ महिलाएं भी घर में घुसीं थी.
महिला नेता को बाल पकड़कर घसीटा
सपा नेता मारपीट की ये घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई हैं. जिसमें गार्गी पटेल पर हमले की वारदात साफ़ देखी जा सकती हैं. आरोपियों ने उन्हें बाल पकड़कर बुरी तरह घसीटा, चेहरे और पीठ पर लात-घूंसे बरसाए और टेबल से भी हमला किया गया. इस मारपीट में गार्गी पटेल बुरी तरह घायल हो गईं. उन्हें कई गंभीर चोटें भी आए हैं.
लखनऊ: UPSC छात्रा से गैंगरेप मामले में 7 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 12 बार सिम बदल चुके हैं आरोपी
गार्गी पटेल से मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक विवाद जमीन की खरीद-बिक्री और पैसों के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है. हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है. इस घटना को लेकर राजनैतिक गलियारों में इस घटना की चर्चा हो रही है.
वहीं गार्गी पटेल ने अपने साथ साज़िश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि चंदौली में अगर कोई महिला राजनीति में आती हैं तो उसे तोड़ने की कोशिश की जाती है. इससे पहले भी उनके पर जानलेवा हमले हो चुके हैं ताकि उन्हें किसी तरह तोड़ा जा सके.
