Headlines

‘चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1…’, किसके बारे में बोले गौतम गंभीर


गॉल में जब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने उतरेगी, तो ये बड़ा पल होगा. भारत तीसरा ऐसा देश बनेगा, जो 600 टेस्ट खेल चुकी हैं. इस मुकाबले से पहले BCCI ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल ने इसे बड़ा पल बताते हुए हर खिलाड़ी को बधाई दी, जिसने भारत का प्रतिनिधत्व किया. कप्तान गिल ने कहा, “ये सौभाग्य है कि 15 अगस्त के दिन हम अपना 600वां टेस्ट खेलना शुरू करेंगे. ये हम सभी के लिए खास मैच है,

गौतम गंभीर ने कहा, “600वां टेस्ट स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू हो रहा है, जो हम सभी भारतीयों के लिए बहुत खास दिन है. उपकप्तान केएल राहुल ने कहा, “सभी को बधाई, जो शुरुआत से लेकर अभी तक इस सफर का हिस्सा रहा.

गौतम गंभीर ने आगे कहा, “इस सफर का हिस्सा रहे हर व्यक्ति की तारीफ और सराहना होनी चाहिए, चाहे उसने 100 टेस्ट मैच खेले हों या सिर्फ 1 टेस्ट मैच. क्योंकि देश का प्रतिनिधित्व करने वाला हर खिलाड़ी मेरे लिए एक हीरो है.

यह भी पढ़ें- सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

इंग्लैंड ने खेले हैं सर्वाधिक टेस्ट

सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाला देश इंग्लैंड है, जिन्होंने 1877 में अपना पहला टेस्ट खेला था. इंग्लैंड अभी तक 1097 टेस्ट खेल चुकी है, ये एकमात्र टीम है जिसने 1000 या इससे ज्यादा टेस्ट खेले. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 1877 से लेकर अभी तक कुल 883 टेस्ट खेले हैं. तीसरे नंबर पर 599 टेस्ट के साथ भारत और चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसने 596 टेस्ट खेले हैं.

यह भी पढ़ें- वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

गंभीर ने आगे कहा, “मैं मानता हूं कि बहुत कम लोगों को टीम इंडिया की जर्सी पहनने और प्रतिनिधत्व करने का मौका मिलता है, इसलिए जब भी आप ये जर्सी पहनें, ग्राउंड पर उतरे, ऐसा करें कि हर किसी को गर्व हो.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 अगस्त (शनिवार), से शुरू होगा. भारतीय समयनुसार टॉस 9:30 बजे होगा, 10 बजे से मैच शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. सोनीलिव एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *