Headlines

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!


हार्दिक पांड्या IPL 2027 में किस टीम के लिए खेलेंगे? यह इस समय सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. एक तरफ उनके मुंबई इंडियंस छोड़ने के दावे सामने आए हैं, लेकिन ऐसी कौन सी टीम है जिसे हार्दिक जैसे खिलाड़ी की सबसे ज्यादा जरूरत है. कुछ दिन पहले तक चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेड की रेस में सबसे आगे चल रही थी, लेकिन अब सारे समीकरण बदलते दिख रहे हैं. क्योंकि KKR भी हार्दिक में दिलचस्पी दिखाने लगी है.

KKR में जाएंगे हार्दिक पांड्या

रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स ने हार्दिक पांड्या के लिए दरवाजे खोल दिए हैं. अपडेट है कि KKR, हार्दिक को कप्तानी भी सौंप सकती है. गौरतलब है कि पिछले 2 साल में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. इसलिए हार्दिक केकेआर के लिए एक टोटल पैकेज की तरह आएंगे, जो कप्तानी के साथ-साथ गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर बैटिंग भी संभाल सकते हैं.

अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि कोलकाता नाइट राइडर्स हार्दिक पांड्या के लिए किसी खिलाड़ी को ट्रेड करेगी या MI के साथ कैश डील करेगी. बताते चलें कि खिलाड़ियों की अदला-बदली के लिए KKR के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं. हार्दिक के कोलकाता में जाने की खबरों ने अजिंक्य रहाणे की भी टेंशन बढ़ा दी होगी.

25 करोड़ के साथ कप्तानी!

कोलकाता नाइट राइडर्स को वाकई एक कप्तान की बहुत जरूरत है. मगर एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के आने से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरून ग्रीन की छुट्टी पक्की होगी. एक ही टीम में 2 तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होना, इससे पूरा प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन बिगड़ सकता है. संभव है कि ग्रीन और हार्दिक की अदला बदली हो और जो रकम आईपीएल 2026 की नीलामी में कैमरून ग्रीन (25.2 करोड़) को मिली थी, उसी रकम में KKR हार्दिक को साइन कर ले. हालांकि मुंबई इंडियंस सिर्फ कैमरून ग्रीन से संतुष्ट हो जाएगी, यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है.

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

CSK डील का क्या

कुछ दिन पहले बताया जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच डील फाइनल होने वाली है. इसमें पहले हार्दिक के बदले आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे का नाम आया, लेकिन बताया गया कि CSK ने काउंटर ऑफर के रूप में हार्दिक के बदले शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस का नाम आगे रखा था.

हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 162 मैचों में 2955 रन बनाने के अलावा 82 विकेट भी लिए हैं. वे आईपीएल में सिर्फ 2 टीमों के लिए खेले हैं.

यह भी पढ़ें:

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *