छतरपुर जिले के मातगांव थाना क्षेत्र के पिपुरा गांव में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक साथ तीन बच्चियों की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. मृतकों में 9 साल की पूनम कुशवाहा, 5 साल की मनीषा और 9 माह की चाहत कुशवाहा शामिल हैं. फिलहाल तीनों की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है.
बताया जा रहा है कि बालमुकुंद कुशवाहा की 5 बेटियां थीं. परिवार में अचानक तीन बच्चियों की मौत होने से घर में चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस घटना से सकते में हैं और बच्चियों की मौत की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं.
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, ईसानगर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत और मातगांव थाना प्रभारी अंकुर चौबे समेत स्वास्थ्य विभाग और फाइनेंस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जरूरी जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी.
मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगाने में जुटी है कि तीनों बच्चियों की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई. जांच के दौरान परिवार के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
एक साथ तीन बच्चियों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, अभी तक पुलिस की जांच में मौत की कोई निश्चित वजह सामने नहीं आई है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.
