Headlines

जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील


दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के चलते एहतियात के तौर पर बंद किए गए राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत सभी मेट्रो स्टेशनों को दोबारा खोल दिया गया है. अब सभी रूटों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं. स्टेशनों के खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और बड़ी संख्या में लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए.

प्रदर्शन में शामिल छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ये फैसला लिया गया है. इसका मकसद यह था कि प्रदर्शन खत्म होने के बाद सभी छात्र सुरक्षित और आसानी से अपने घर या गंतव्य तक पहुंच सकें. मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी पहले की तरह बनाए रखी गई.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, ‘लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि…’

दिल्ली पुलिस ने की शांतिपूर्वक लौटने की अपील

जंतर-मंतर पर मौजूद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि सरकार द्वारा उनकी मांगें स्वीकार किए जाने के बाद अब सभी लोग शांतिपूर्वक मेट्रो के जरिए अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएं. पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की भी अपील की.

सीजेपी ने खत्म किया प्रदर्शन

उधर, जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने समाप्त करने का ऐलान कर दिया है. पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है, इसलिए सभी प्रदर्शनकारी अब अपने-अपने घर लौट जाएं.

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि भविष्य में इस मुद्दे पर कोई नया आंदोलन नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मंगलवार तक सरकार की ओर से लिखित गारंटी मिलने की उम्मीद है.

‘हम कॉकरोच की तरह हैं, एक बार घुस जाएं तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

उन्होंने बताया कि 1 करोड़ रुपये के मुआवजे पर सहमति बन गई है और परीक्षा सुधारों को लेकर भी सरकार के साथ व्यापक स्तर पर काम करने पर बात हुई है. पार्टी ने अपना डिमांड चार्टर सरकार को सौंप दिया है. प्रदर्शन समाप्त होने और सभी मेट्रो स्टेशनों के खुलने के बाद राजधानी में यातायात और जनजीवन एक बार फिर सामान्य होने लगा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *