Headlines

‘ जन्मदिवस की बधाई भैया…’ अपर्णा यादव ने यूं दी सपा चीफ अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई


भारतीय जनता पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम के एक्स हैंडल को टैग करते हुए लिखा- जन्मदिवस की बधाई भैया.

इसके साथ ही कैसरगंज लोकसभा से पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने भी अखिलेश को बधाई दी. एक्स पर सिंह ने लिखा- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत बधाई . श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि तथा निरंतर यश और सफलता प्रदान करें . आप सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान एवं जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें ऐसी कामना करता हूं.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का बयान दोहरा कर अखिलेश यादव ने कर दी बड़ी मांग, कहा- श्री राम ने मुझे…

सीएम योगी और बसपा चीफ ने भी दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना की.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्य और दीर्घायु की प्रार्थना है.’ 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कैश से भरा बैग मिलने से लेकर चंपत राय के इस्तीफे तक… बीते 27 दिनों में क्या-क्या हुआ?

मायावती ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं.उन्होंने कहा, ‘समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनायें.’ 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *