Headlines

जन सुराज के हो गए JDU वाले अनंत सिंह? प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा


पटना स्नातक विर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह ने गुरुवार (01 अक्टूबर, 2026) को नामांकन दाखिल किया. आठ सीटों पर एमएलसी का चुनाव होना है और इनमें सबसे अधिक चर्चित सीट पटना स्नातक है. गुरुवार को नामांकन में जेडीयू के विधायक अनंत सिंह शामिल हुए. खुद पीले रंग का गमछा गाड़ी पर लहराते नजर आए. ऐसा लग रहा था कि वे जेडीयू नहीं जन सुराज के नेता हैं.

अनुज सिंह के नामांकन में बाहुबली नेता अनंत सिंह के शामिल होने पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का बड़ा बयान आया है. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि जन सुराज के प्रत्याशी के नामांकन में अनंत सिंह भी दिखे हैं. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, “ऐसा है कि जन सुराज के समर्थन में बिहार के बदलाव और बेहतरी के समर्थन में सारा समाज खड़ा है तो उसमें अनंत सिंह भी हैं तो कौन सी बड़ी बात है.”

प्रशांत किशोर दरभंगा में पत्रकारों से बात कर रहे थे. वे गुरुवार को दरभंगा शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी एसपी राय और इम्तियाज नूरानी के नामांकन में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी को BJP ने किया चैलेंज, ‘हिम्मत है तो…’

खुलकर नहीं बोल रहे जेडीयू के नेता

उधर, अनंत सिंह को लेकर जेडीयू के नेता शांत हैं. खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं. जेडीयू नेता अशोक चौधरी से गुरुवार को सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह 15 दिन पुरानी खबर हो चुकी है और अब इससे आगे बढ़ना चाहिए. पूछा गया कि अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी के नामांकन में भी शामिल हुए हैं. इस पर कहा कि ये सब पार्टी का काम है पार्टी देखेगी.

अनंत सिंह ने किया जीत का दावा

अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत का दावा किया है. अनंत सिंह ने कहा कि वे नॉमिनेशन के बाद अनुज सिंह के लिए प्रचार भी करेंगे. उन्होंने कहा, “…जनता मालिक है, हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे, कोई हरा नहीं पाएगा… 500% उम्मीद है कि हम जीतेंगे.”

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन से DMK और अखिलेश यादव दूर! BJP बोली- ‘आज इनके…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *