Headlines

‘जब भी बंटे, कमजोर हुए’, विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में तनाव की स्थिति है, लेकिन इसका हल सिर्फ भारत के पास ही है. उन्होंने विजयादशमी के मौके पर नागपुर में मंगलवार (20 अक्टूबर) को कहा कि हम जब भी बंटे हैं, कमजोर हुए हैं. मोहन भागवत ने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी बिना उचित-अनुचित का विवेक किए नई पीढ़ी ग्रहण करती है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर नियम बनाने की जरूरत है.

मोहन भागवत ने एआई का जिक्र करते हुए कहा, ‘नई तकनीक को सीखना जरूरी है और इसका मास्टर भी बनना चाहिए. अगर एआई आया है तो इसके फायदे भी हैं, लेकिन इसके एथिक्स का भी ध्यान रखना चाहिए. एआई की वजह से फेक वीडियो भी सामने आए हैं.’ 

युवाओं को लेकर क्या बोले मोहन भागवत

उन्होंने युवाओं के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर कहा, ‘युवा सब कुछ सीखना चाहता है और इसी वजह से बिना सही-गलत जाने सब कुछ जानना चाहता है. इसके दुष्परिणामों को देखते हुए कई देशों में सोशल मीडिया और ओटीटीट को लेकर नियम भी बने हैं. शासन-प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए.’

अपडेट जारी है…

यह भी पढ़ें : पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद… कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *