Headlines

‘जिस थाली में खाता है उसी में थूकता है…’ आसिम रियाज पर भड़कीं रुबीना दिलैक, कहा- ‘बार-बार गालियां…’


‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने अपने बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर हिंसा और धर्म बदलने के आरोप लगाए थे. वहीं अब बिग बॉस की एक अन्य कंटेस्टेंट और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी आसिम पर भड़ास निकाली है. इस पर भड़ते हुए रुबीना ने खुलास किया कि ‘बैटलग्राउंड सीज़न 1’ के सेट पर आसिम क्रू के साथ बदतमीजी करता था और बार-बार गालियां देता था.

रुबीना बोलीं- ‘जिस थाली में खाता है उसी में थूकता है..’

बता दें कि इन दिनों रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला, एक्ट्रेस हिना खान और हिना के पति रॉकी जायसवाल के साथ मिलकर एक पॉडकास्ट ‘The4POV’ चला रही हैं. इस पर रुबीना ने आसिम के ‘बैटलग्राउंड सीज़न 1’  के दौरान किए गए बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की.

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारे

रुबीना ने कहा, ‘उसने दावा किया कि शो की टीआरपी उसकी वजह से है. उसके कारण बिग बॉस इतना हिट हुआ और खतरों के खिलाड़ी को इतनी हाइप मिली. उसी की वजह से बैटलग्राउंड इतना हिट हुआ. अरे तेरी वजह से? जिस थाली में खाता है उसी थाली में थूकता है.’ इस पर रॉकी कहते हैं, ‘वो मशीन गन चलाता है.’

क्रिएटिव्स से इतनी बदतमीज़ी और गालियां

रुबीना ने आगे कहा, ‘वो इतनी बदतमीजी से क्रिएटिव्स से बात करता था, मुझे सच में बहुत बुरा लगता है क्योंकि मैं अगर कोई शो कर रही हूं तो मेरे लिए मेकर्स और क्रू परिवार जैसे हैं. कोई उन पर उंगली कैसे उठा सकता है. बार बार जाकर उन्हें गाली दो. सब उसे समझाते थे. दुर्भाग्य से, एक रियलिटी शो, और आज वो कहां है?’ बता दें कि आसिम और रुबीना शो ‘बैटलग्राउंड’ में साथ काम कर चुके हैं. 

हिमांशी खुराना ने लगाए आसिम रियाज गंभीर पर गंभीर आरोप

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज और हिमांशी खुराना हाल ही में एक दूसरे पर हमलावर हुए थे. दोनों कभी रिलेशन में थे और फिर अलग हो गए थे. हिमांशी ने आरोप लगाया था कि उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए कहा गया था. इन आरोपों पर आसिम ने कहा था कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा. इसके बाद हिमांशी ने बताया था कि उनके पास रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज भी है. 

ये भी पढ़ें: शादी के पहले साल में नागा चैतन्य से क्यों दूर रही थीं शोभिता? चौंकाने वाली है वजह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *