टीवी पर कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो कम समय में ही ऑडियंस के बीच अपनी जगह बना लेती हैं. ‘जूही मुई’ भी ऐसे ही शोज में शामिल रहा, जिसे शुरू हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन इसके कैरेक्टर्स ने लोगों का ध्यान खींच लिया. इस शो का परिमियर जून 2026 में ही हुआ था. अब शो के खत्म होने की खबर सामने आने के बाद फैंस के बीच मायूसी है. शो में संयम का किरदार निभाने वाले विजयेंद्र कुमेरिया ने इसे लेकर अपने बात सामने रखी है.
फाइनाइट सीरीज थी ‘जूही मुई’
विजयेंद्र कुमेरिया का कहना है कि ये पहले से तय था कि इस शो के कितने एपिसोड्स बनेंगे. उन्होंने बताया कि शो की शूटिंग हाली ही में पूरी हुई है और इसका आखिरी एपिसोड भी शूट किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि जैसे हर कहानी का एक सुखद अंत होता है, वैसे ही हमने भी अपने शो का अंतिम शूट पूरा किया है.
ये भी पढ़ें: ‘द रिवॉल्यूशनरीज’ के लिए रोहित सराफ ने किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन, 15 महीने में बनाई ब्रैड पिट जैसी बॉडी
उनके मुताबिक कहानी उस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं जहां उसे पूरा होना था, इसलिए वे शो के ऑफ एयर होने को लेकर दुखी या नाराज़ नहीं हैं.
किरदार को मिले प्यार से खुश हैं एक्टर
एक्टर ने शो और उनके रोल को इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए उनका आभार जताया. उनके मुताबिक, किसी कलाकार के लिए अपने निभाए रोल को ऑडियंस से इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलना बेहद खास होता है.
शो के सफर को याद करते हुए विजयेंद्र ने बताया कि शूटिंग के दौरान आर्टिस्ट्स और पूरी टीम ने काफी समय एक-दूसरे के साथ बिताया. अलग-अलग एपिसोड पर काम करने के दौरान सेट पर कई यादगार पल भी बने.
ये भी पढ़ें: गीतू मोहनदास को अनफॉलो करने पर पार्वती थिरुवोथु ने तोडी चुप्पी
एक्टर का कहना है कि शो खत्म होने के बाद भी उससे जुड़ी ये यादें उनके साथ रहेंगी. उन्होंने इस पूरे अनुभव को लेकर खुशी जाहिर की और इसे यादगार जर्नी बताया. विजयेंद्र के लिए ‘जूही मुई’ का अंत किसी अफसोस की वजह नहीं, बल्कि एक खूबसूरत सफर को पूरा करने जैसा है.
