Headlines

माही विज के ‘भाभी’ वाले कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली, बोलीं- ‘तुमने कितना देख लिया भोजपुरी कंटेंट?’


भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. शो में उनका बेबाक अंदाज और उनका गेम प्लान फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस माही विज ने आम्रपाली दुबे से बात करते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर कुछ सवाल उठाए, जिसके बाद आम्रपाली का पारा हाई हो गया और वो भड़क उठीं. इतना ही नहीं, आम्रपाली ने माही को भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में कम जानकारी होने पर करारा जवाब भी दिया. 

माही विज ने ऐसा क्या कहा दिया?
माही विज ने आम्रपाली दुबे से कहा, ‘भोजपुरी में भाभियों पर बहुत गाने बने हैं. अगर आप भाभी को मां मानते हो ना, तो आपको शुरू से उस तरफ जाना नहीं चाहिए था. वो गलत है.ट माही की इस बात पर आम्रपाली ने तुरंत जवाब दिया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘अगर किसी फिल्म में हमने किसी का मर्डर किया है, तो इसका मतलब ये नहीं कि हम मर्डरर हो जाएं.’

ये भी पढ़ें:- सीरियल किलर फिल्मों के हैं शौकीन? तो ‘हैवान’ से पहले ये 7 फिल्में बिल्कुल न करें मिस, हिल जाएगा दिमा

‘क्या बकवास है ये…’
इसके बाद आम्रपाली दुबे ने शो की कंटेस्टेंट लव गिल से इस बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने माही विज की बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘माही जी मुझसे कह रही हैं… भोजपुरी इंडस्ट्री में भाभी का ये होता है, भाभी का वो होता है… क्या बकवास है. तुमने कितना देख लिया है भोजपुरी कंटेंट? एक रील कभी जिंदगी में देख ली है, उसके आधार पर पूरी इंडस्ट्री को जज कर लिया.’ 

‘मुझे बुरा लगता है जब कोई मेरे राज्य को टारगेट करता है…’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘वो सिर्फ इंडस्ट्री नहीं है, वो राज्य हैं मेरे- यूपी, बिहार, झारखंड. वो मेरे राज्य हैं. मुझे बुरा लगता है जो कोई उन्हें टारगेट करता है. मुझे नहीं अच्छा लगता.’ आम्रपाली दुबे ने जिस तरह अपनी इंडस्ट्री और अपने राज्यों का खुलकर सपोर्ट किया है, उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं. 

कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?
बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ में माही विज और आम्रपाली दुबे के अलावा रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, कनिका मान, फैसल खान और लव गिल जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं. ‘बिग बॉस 20’ को आप जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. डिजिटल दर्शकों के लिए ये शो जियो हॉटस्टार पर रोज रात 9:00 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. जो दर्शक इसे टीवी पर देखना चाहते हैं, वो इसे कलर्स टीवी पर हर रात रात 10:30 बजे से देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘तीन तो डिवोर्सी आई हैं शो में…’, ‘बिग बॉस 20’ में माही विज ने ईशा रिखी से कह दी ऐसी बात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *