बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के पॉपुलर क्विज गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. शो में बिग बी अक्सर कंटेस्टेंट्स से उनकी जिंदगी और स्ट्रगल के बारे में बात करते नजर आते हैं. इस दौरान कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से भी शेयर करते हैं, जिन्हें सुनकर बिग बी खुद इमोशनल हो जाते हैं. अब अमिताभ बच्चन ने बताया है कि कुछ कंटेस्टेंट्स की कहानियां सुनना उनके लिए कितना मुश्किल होता है.
अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल टम्बलर अकाउंट पर ‘केबीसी 18’ की होस्टिंग के एक्सपीरियंस के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कई बार कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी की ऐसी गंभीर और दर्दनाक कहानियां लेकर शो में आते हैं, जिन्हें सुनकर उनके लिए आगे शो होस्ट करना मुश्किल हो जाता है.
‘मेरे लिए शो होस्ट करना मुश्किल हो जाता है…’
अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘कुछ कंटेस्टेंट्स इतनी गंभीर कहानियां लेकर आते हैं कि मेरे लिए अपनी भावनाओं को संभालना ही नहीं, बल्कि शो को होस्ट करना जारी रखना भी मुश्किल हो जाता है. मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा, क्योंकि इससे उन बातों के कुछ पहलू सामने आ जाएंगे जिन्हें एक होस्ट चैनल के लिए संभालकर रखता है. लेकिन ये मेरे लिए दिल तोड़ने वाला अनुभव रहा है.’
ये भी पढ़ें:- ‘तीन तो डिवोर्सी आई हैं शो में…’, ‘बिग बॉस 20’ में माही विज ने ईशा रिखी से कह दी ऐसी बात
कंटेस्टेंट्स की कहानियों से इमोशनल हो जाते हैं बिग बी
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स के साथ सिर्फ सवाल-जवाब ही नहीं करते, बल्कि उनके साथ पर्सनल बातचीत भी करते हैं. कई कंटेस्टेंट्स अपने स्ट्रगल, परिवार और मुश्किल दौर की कहानियां बिग बी के साथ शेयर करते हैं. ऐसे में कई बार अमिताभ बच्चन भी इमोशनल होते दिखाई देते हैं.
कब और कहां देख सकते हैं शो?
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ है. इस सीजन में मेकर्स ने इस बात पर जोर दिया है कि सिर्फ जानकारी होना ही काफी नहीं है, बल्कि किसी भी सवाल का जवाब देने से पहले सोच-विचार करना भी जरूरी है. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन 10 अगस्त से शुरू हो चुका है. शो को दर्शक सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर देख सकते हैं. ‘केबीसी 18’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे टेलीकास्ट होता है.
ये भी पढ़ें:- सीरियल किलर फिल्मों के हैं शौकीन? तो ‘हैवान’ से पहले ये 7 फिल्में बिल्कुल न करें मिस, हिल जाएगा दिमा
