छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने 16 जुलाई 2026 को 41 साल की उम्र में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ दूसरी शादी की थी. दोनों ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से एक इंटीमेट वेडिंग की थी. अब जेनिफर और विलियम ने भारत में शादी की है. उनकी वेडिंग के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
व्हाइट गाउन में छाईं जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट तीसरी बार दुल्हन बनीं. उन्होंने विलियम इश्माएल संग गोवा में दूसरी बार शादी रचाई. इस खास मौके पर एक्ट्रेस व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने डीप नेक वाला व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें उनका लुक काफी एलिगेंट लग रहा था. जेनिफर ने बालों को हल्का खुला रखा था और सिर पर मोतियों और क्रिस्टल से सजा खूबसूरत टियारा पहना था. गले में एक छोटा सा नेकलेस उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था. हाथों में सफेद और हरे फूलों का प्यारा सा बुके लिए जेनिफर ने कैमरे के सामने कई खूबसूरत पोज दिए.
कैसा रहा विलियम इश्माएल का लुक?
वहीं, विलियम इश्माएल के लुक की बात करें तो उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर का स्टाइलिश ब्लेज़र पहना था. इसके साथ उन्होंने ऑफ-व्हाइट शर्ट पहनी थी, जिसका ऊपर का बटन खुला हुआ था. ब्लेज़र के साथ उन्होंने लाइट बेज ट्राउजर कैरी की थी, जो उनके पूरे लुक को स्मार्ट और एलिगेंट बना रही थी. शॉर्ट और सेट किए हुए बालों के साथ चेहरे पर हल्की दाढ़ी उनके लुक को और भी हैंडसम बना रही थी.
ये भी पढ़ें- 350 से 25-30 थिएटर्स में सिमटी ‘हनुमान अंश’, फिर भी नहीं थमी कमाई, प्रोड्यूसर ने खोला राज
लिप-लॉक करते दिखा कपल
सामने आए एक वीडियो में जेनिफर और विलियम एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है. दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे के साथ खास पल बिताते दिख रहे हैं. कपल का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाया जा रहा है.
करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
इससे पहले जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में अपने को-स्टार और एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और शादी के करीब दो साल बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया.
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में नजर आएंगी जेनिफर
वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट जल्द ही अपनी अपकमिंग सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में नजर आएंगी. ये सीरीज 24 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसमें परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं. उनके अलावा ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. सीरीज का निर्देशन रेन्सिल डी सिल्वा ने किया है.
ये भी पढ़ें:- ‘राजी’ से लेकर ‘छपाक’ तक, आज ही OTT पर निपटा लें मेघना गुलजार की ये 5 शानदार फिल्में
