Headlines

जेल की बजाए अस्पताल में गर्लफ्रेंड संग ऐश कर रहा सरकारी अधिकारी हुसैन, कैसे हुआ खुलासा


कर्नाटक लोकायुक्त द्वारा गिरफ्तार किए गए एक सरकारी अधिकारी को मांड्या जिले के एक अस्पताल में वीवीआईपी सुविधाएं लेते हुए पकड़ा गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत न होने के बावजूद एडमिट कराया गया था. श्रीरंगपट्टनम में लैंड रिकॉर्ड्स के असिस्टेंट डायरेक्टर (ADLR) मोहम्मद हुसैन को लोकायुक्त पुलिस ने अवैध खातों के मामलों को लेकर गिरफ्तार किया था.

मोहम्मद हुसैन को जेल भेजने की बजाए मांड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (MIMS) में भर्ती कराया गया, जहां वे एक स्पेशल कमरे में रह रहे थे. हुसैन के अस्पताल में भर्ती होने का मामला तब सामने आया, जब जिला और सत्र न्यायाधीश सी. चंद्रशेखर ने अचानक निरीक्षण किया.

जज ने किया अस्पताल का दौरा
जज ने एक टीम के साथ MIMS का दौरा किया और उस वार्ड का निरीक्षण किया, जहां हुसैन को भर्ती कराया गया था. निरीक्षण के दौरान, जज ने डॉक्टरों से हुसैन की मेडिकल स्थिति के बारे में पूछताछ की. खबरों के अनुसार, एक डॉक्टर ने उन्हें बताया कि हुसैन को ऐसी कोई बीमारी नहीं थी जिसके लिए उन्हें अस्पताल में रहने की जरूरत हो.

अस्पताल में मिली हुसैन की गर्लफ्रेंड
निरीक्षण के दौरान हैरान कर देने वाला मामला तब सामने आया, जब हुसैन के कब्जे वाले स्पेशल रूम में एक युवती मिली. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कथित तौर पर जज को बताया कि वह हुसैन की गर्लफ्रेंड है. इसके बाद जज ने जेल अधिकारियों से हुसैन को MIMS में भर्ती करने के फैसले के बारे में सवाल किया, जबकि उसे अस्पताल में रखने की कोई मेडिकल वजह नहीं दिख रही थी.

जज ने लगाई फटकार
जेल अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा कि हुसैन को जेल डॉक्टर की सलाह पर भर्ती किया गया था. जज ने यह भी पूछा कि क्या हुसैन को जेल से अस्पताल भेजने के बारे में कोर्ट को जानकारी दी गई थी. एक जेल अधिकारी ने कथित तौर पर माना कि कोर्ट को जानकारी नहीं दी गई थी. अधिकारी ने कहा कि भविष्य में यह मामला कोर्ट के संज्ञान में लाया जाएगा.

जज ने जेल अधिकारियों को फटकार लगाई और जेल अधिकारियों व MIMS के मेडिकल अधिकारियों को हुसैन के अस्पताल में भर्ती होने और वहां रहने से जुड़ी परिस्थितियों पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं. इस मामले में अब आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें 

इलाहाबाद HC के हिजाब फैसले पर बोले BJP नेता नकवी – ‘किसी की आस्था…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *