Headlines

मौलाना साहब ने संस्कृत में पढ़ी नात, यूजर्स हो गए दीवाने


सोशल मीडिया पर एक बार फिर कुछ अलग और चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस बार चर्चा का विषय है संस्कृत में गाई गई नात. शब्बीर सिद्दीकी का ये रील ‘सु स्वागतम शाहे उमम’ नाम से तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद साहब की तारीफ संस्कृत भाषा में पेश की है. रबीउल अव्वल के मौके पर बना ये नात वीडियो सुनकर लोग हैरान रह जा रहे हैं. सुरीली आवाज और अलग अंदाज की वजह से वीडियो को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं. कुछ यूजर्स इसे माशाअल्लाह कह रहे हैं तो कुछ इसकी खासियत पर सवाल भी उठा रहे हैं.

शब्बीर सिद्दीकी के दीवाने हुए लोग

इंस्टाग्राम पर शब्बीर सिद्दीकी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस रील में उन्होंने ‘सु स्वागतम शाहे उमम’ नाम की नात संस्कृत भाषा में पेश की है. वीडियो में शब्बीर सिद्दीकी मीठी आवाज में पैगंबर मोहम्मद साहब की तारीफ करते नजर आते हैं. ये नात रबीउल अव्वल के मौके पर बनाई गई है और इसमें पारंपरिक इस्लामी अंदाज के साथ संस्कृत के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.

संस्कृत में पेश की पैगंबर मोहम्मद साहब की तारीफ

वीडियो की खास बात यह है कि आमतौर पर नात उर्दू या अरबी में गाई जाती हैं, लेकिन इस बार संस्कृत में पेश की गई है. इस अनोखे अंदाज की वजह से रील को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर माशाअल्लाह और दिल से जुड़े कमेंट्स किए हैं. कई लोगों ने आवाज की तारीफ की है तो कुछ ने इस नए प्रयोग पर अपनी राय भी रखी है. शब्बीर सिद्दीकी का ये संस्कृत नात वीडियो फिलहाल इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: मॉल में पापा की परियों के बीच छिड़ा युद्ध, बाल नोच नोचकर पीटा

यूजर्स ने दीं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने शब्बीर सिद्दीकी की आवाज की तारीफ करते हुए लिखा- व्हाट अ स्वीट वॉइस और माशाअल्लाह. वही एक दुसरे यूजर ने कमेंट किया कि दिल खुश हो गया और लिखने-पढ़ने वाले दोनों आबाद रहें. वहीं कई यूजर्स ने संस्कृत में नात सुनकर हैरानी जताई. कुछ ने इसे अनोखा प्रयोग बताया तो कुछ यूजर्स ने अपनी आपत्ति भी जताई और अलग-अलग राय रखी. कुल मिलाकर ये वीडियो सोशल मीडिया पर एक चर्चा का विषय बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें:  भारत में UPI पेमेंट देख चौंकी फ्रांस से आई महिला, कही ये बातें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *