Headlines

जो चीज तकलीफ दे रही है निकलवाते क्यों नहीं? बारात में कपल का अजीब डांस वायरल, यूजर्स ने जमकर लिए मजे


बारात का माहौल हो, ढोल की थाप बजे और कोई डांस ना करे ऐसा हो ही नहीं सकता. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जो डांस देखने को मिला है, वो सामान्य नहीं बल्कि हंसी से लोटपोट कर देने वाला है. एक कपल ऐसा डांस करता दिख रहा है मानो किसी ने उन्हें गुदगुदी कर दी हो या फिर जलते तवे पर जीरा डाल दिया गया हो. उनके एक्सप्रेशन, उनकी बॉडी मूवमेंट और उनका जोश देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे हैं. यही वजह है कि ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को गुदगुदाने का काम कर रहा है.

बारात में शुरू हुआ ‘गुदगुदी वाला’ डांस

दरअसल, वायरल वीडियो में एक कपल बारात के बीचों-बीच डांस करता नजर आ रहा है. जैसे ही म्यूजिक बजता है, दोनों ऐसा थिरकना शुरू करते हैं कि देखने वालों की हंसी छूट जाती है. उनके स्टेप्स इतने अजीब और फनी हैं कि ऐसा लगता है मानो कोई उन्हें गुदगुदा रहा हो और वो खुद को संभाल नहीं पा रहे हों. आसपास खड़े लोग भी उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं और माहौल पूरी तरह मजेदार बन गया है.

“जलते तवे पर जीरा” वाली हालत

वीडियो में लड़के का डांस खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वो जिस तरह से कूद-कूदकर और शरीर को झटका देकर डांस कर रहा है, उसे देखकर यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि “भाई ऐसा लग रहा है जैसे जलते तवे पर जीरा पड़ गया हो”. वहीं लड़की भी पूरे जोश में उसका साथ देती नजर आ रही है, जिससे ये डांस और भी ज्यादा मजेदार बन जाता है.

सोशल मीडिया पर छाए दोनों

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि “ऐसा डांस पहली बार देखा”, तो कोई लिख रहा है “भाई हंसी रुक ही नहीं रही”. कई यूजर्स ने तो इसे अब तक का सबसे फनी बारात डांस बता दिया है. कुछ यूजर्स कह रहे हैं…जो चीज तकलीफ दे रही है निकलवाते क्यों नहीं हो.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल

हंसी का फुल डोज बना ये वीडियो

कुल मिलाकर ये वीडियो उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो दिनभर की थकान के बाद कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार देखना चाहते हैं. इस कपल का डांस भले ही प्रोफेशनल ना हो, लेकिन इसने लोगों को जो हंसी दी है, वही इसे खास बना रही है. यही वजह है कि ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है और हर बार लोगों को उतना ही हंसा रहा है.  वीडियो को besram_vloger नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal WooCommerce Recommendation Engine WooCommerce Redirect To Page or URL on Add To Cart – Direct Checkout or Skip Cart WooCommerce RedSys Payment Gateway WooCommerce Referral Scheme WordPress Plugin WooCommerce Refund And Exchange With RMA WooCommerce Refund And Exchange with RMA – Warranty Management, Refund Policy, Manage User Wallet WooCommerce Registration Fields Plugin – Custom Signup Fields WooCommerce Request a Quote WooCommerce Request a Quote Plugin – Ask for Quotation WooCommerce Request Quote & Bargaining