Headlines

झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, SUV-ट्रक टक्कर में 3 नाबालिग समेत 6 लोगों की मौत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • हजारीबाग में तेज रफ्तार एसयूवी ट्रक से टकराई, 6 मरे.
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा.
  • पलामू में भी अलग-अलग हादसों में दो लोगों की हुई मौत.
  • झारखंड में तेज रफ्तार सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण.

झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 3 नाबालिग थे. यह हादसा एक SUV के ट्रक से टकराने से हुआ है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि SUV के परखच्चे उड़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अब पुलिस हादसे के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. 

पुलिस के अनुसार, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर शनिवार (25 अप्रैल) शाम करीब 6 बजे दनुआ वैली इलाके में हुआ, जब एक तेज रफ्तार SUV ट्रक से टकरा गई. तेज रफ्तार SUV ट्रक से आगे निकलने के प्रयास में था, जिससे उसका वाहन पर से नियंत्रण खो गया और हादसा हो गया. शुरुआत में इस हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन गाड़ी के अंदर देखा गया तो 2 और लोग मृत पाए गए. 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और आगे की जांच शुरू कर दी.

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पिकअप, 8 के हताहत होने की आशंका, CM धामी ने जताया दुख

शनिवार को अन्य 2 हादसों में गई 2 लोगों की जान

झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को ही अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई.  पहले हादसे में SUV और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई थी, जिसमें एक 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी थी. दूसरी घटना में  रेहला पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले कधवान गांव में एक ट्रक की टक्कर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. यह व्यक्ति एक स्कूल बस का चालक था.

झारखंड सरकार में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर दीपक बिरुआ ने पिछले साल सड़क हादसों के आंकड़े पेश करते हुए बताया था कि राज्य में 2021 और 2024 के बीच 19,551 हादसे हुए और इन हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार थी. आंकड़ो के अनुसार, 2000 से 2025 के बीच देशभर में लगभग 32 लाख लोगों की सड़क हादसों जान गई है. इनमें भी अकेले झारखंड में 82,200 लोगों की जान गई है. 

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, थार ने बाइक सवार को रौंदा, 3 लोगों की मौत

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *