Arshdeep Singh Hold Samreen Kaur Hand: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस सीजन अपनी बॉलिंग से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अब सामने एक वीडियो में अर्शदीप अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर का हाथ पकड़कर जाते हुए नजर आए. इस वीडियो ने जाहिर तौर सोशल मीडिया पर एक चिंगारी भड़का दी है.
वीडियो से एक चीज तो कहीं न कहीं साफ हो रही है कि अर्शदीप और समरीन अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर नहीं रखना चाहते हैं. उन्होंने खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार करने का इरादा बना लिया है.
Arshdeep Singh tightly holding his girlfriend Samreen Kaur’s hand while leaving for the PBKS party after their record-breaking run chase (265 runs) against DC. ❤
Arshdeep Singh with his lady luck. pic.twitter.com/ReemzPz0g8
— Sonu (@Cricket_live247) April 26, 2026
पहले एयरपोर्ट पर हुए थे स्पॉट
इससे पहले अर्शदीप सिंह और समरीन कौर एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए थे, जिसके बाद दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई थी. हालांकि अब तक दोनों की तरफ से डेटिंग को लेकर कोई बयान नहीं आया है.
पंजाब ने किया रिकॉर्ड रन चेज
बीते शनिवार (24 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बोर्ड पर लगाए. फिर चेज के लिए उतरी पंजाब ने ऐतिहासिक कारनामा करते हुए सिर्फ 18.5 ओवर में जीत अपने खाते में डालकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड कायम कर दिया.
कौन हैं समरीन कौर?
अगर आप भी इस बात से वाकिफ नहीं हैं कि अर्शदीप के साथ नजर आने वाली समरीन कौर कौन हैं. IMDb के अनुसार, समरीन का जन्म 7 सितंबर, 1999 को जम्मू एंड कश्मीर में हुआ. समरीन ने ग्रेजुएशन पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स से की.
समरीन पेशे से एक्ट्रेस हैं. वह 2021 में आई फिल्म ‘नेल पॉलिश’ में नजर आई थीं. इसके अलावा स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ’83’ भी उन्होंने किरदार अदा किया है. समरीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 45 लाख लोग फॉलो करते हैं. इन लाखों फॉलोअर्स में अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: अब ये बल्लेबाज है पैट कमिंस का फेवरेट, नाम जानकर नहीं होगा यकीन; SRH कप्तान ने किया हैरान
