Headlines

ट्रंप के हाथ पर गहरा हुआ चोट का निशान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीधे हाथ पर दिख रहे चोट के निशान की नई तस्वीरों ने उनकी सेहत को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है. इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स यूके ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं. इस दौरान दावा भी किया जा रहा है कि तस्वीर में ट्रंप की चोट का निशान कहीं ज्यादा गहरा दिख रहा है. असल में ट्रंप की तस्वीर एक से दो दिन पहले की बताई जा रही है. 

वहीं, इस मामले पर ट्रंप और व्हाइट हाउस ने कई बार अपनी बात रखी है. इस बार भी उन्होंने कहा है कि यह निशान कोई नई बात नहीं है. ट्रंप ने इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि इस निशान से जुड़े सवालों का जवाब दे चुके हैं. ट्रंप ने कहा था कि उनका हाथ मेज से टकरा गया था. बाद उन्होंने उस पर क्रीम लगाई थी. वो बिल्कुल ठीक हैं. 

ट्रंप बोले- रोजाना लेता हूं हाईडोज एस्पिरिन

उन्होंने आगे बताया कि दिल की सेहत से जुड़ी चिंताओं के कारण वह रोजाना एस्पिरिन की ज्यादा डोज लेते हैं. माना कि एस्पिरिन की वजह से चोट के निशान ज्यादा साफ दिख सकते हैं. ट्रंप ने कहा- अगर आप अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं, तो एस्पिरिन लें, लेकिन अगर आप नहीं चाहते हकि शरीर पर थोड़े निशान पड़ें तो एस्पिरिन न लें. मैं बड़ी एस्पिरिन लेता हूं. आप जब बड़ी एस्पिरिन लेते हैं, तो कहा जाता है कि शरीर पर निशान पड़ सकते हैं. 

ट्रंप ने बताया कि उनकी टीम ने कहा कि सर आपको वह लेने की जरूरत नहीं है. आप बहुत स्वस्थ हैं. मैंने कहा कि मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. एस्पिरिन लेने के साइड इफेक्ट्स में से एक यह भी है. व्हाइट हाउस ने पहले भी इसी तरह के निशानों की वजह से बार-बार हाथ मिलाना और ट्रंप का एस्पिरिन लेना बताया है. एस्पिरिन खून को पतला करने का काम करती है. इससे चोट के निशान ज्यादा साफ दिखने लगते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *