Headlines

ट्रेन में अचानक बजा फायर अलार्म, यात्रियों में मची खलबली


सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन के अंदर का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बारिश के मौसम में अचानक ट्रेन के इमरजेंसी अलार्म और फायर सायरन बजने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अलार्म सुनते ही यात्री दहशत में आ गए. लोग अपनी सीटों से उतरकर डिब्बे से बाहर भागने की जद्दोजहद करने लगे. इसी बीच सो रही एक लड़की को दो यात्रियों ने हड़बड़ी में उठाया और चिल्लाने लगे कि ‘चलो-चलो, ट्रेन में आग लग गई है’. इस घटना ने कुछ देर के लिए ट्रेन के अंदर भारी डर का माहौल पैदा कर दिया.

एक चूहे की वजह से बजा फायर अलार्म

इस पूरे ड्रामे के पीछे की असल वजह जान आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, ट्रेन के इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया या जंक्शन बॉक्स में एक चूहा घुस गया था. तारों की वजह से वहां अचानक स्पार्किंग हुई और वह चूहा वहीं मर गया. स्पार्किंग और चूहे के जलने के कारण हल्का धुआं निकला, जिसके तुरंत बाद ऑटोमेटिक सिस्टम की वजह से ट्रेन के सभी फायर अलार्म एक साथ एक्टिवेट हो गए. सायरन की आवाज सुनते ही पूरे डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैल गई और लोग घबरा गए.

एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उसके दावों के आधार पर लिखी गई है.

इमरजेंसी ब्रेक से रोकी गई ट्रेन, सब सुरक्षित

सायरन बजते ही सुरक्षा कारणों से ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया. रेलवे की टेक्निकल टीम और स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर तुरंत जांच की. जांच में पाया गया कि डिब्बे में कहीं भी कोई आग नहीं लगी थी, बल्कि मामला सिर्फ चूहे के कारण हुए शॉर्ट सर्किट का था. रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और यात्रियों को शांत कराया. जैसा की वीडियो में दावा किया जा रहा है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अफरा-तफरी का वीडियो

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग वीडियो देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि एक छोटे से चूहे ने पूरी ट्रेन के यात्रियों की सांसें अटका दीं. हालांकि, यात्रियों की सतर्कता और रेलवे प्रशासन के तुरंत एक्शन की वजह से स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया गया. वीडियो को tavishverse नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *