बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को हाल ही में जमकर ट्रोल किया गया था. दरअसल, बेटे विहान के जन्म के बाद पहली बार कैटरीना कैफ अंबानी फैमिली के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुई थी. जहां से उनकी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस को उनके बदले लुक की वजह से काफी ट्रोल किया गया था.
अब कैटरीना ट्रोलिंग पर बात की है. उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला का शरीर किन चीजों से गुजरता है. इसके बाद भी वे ऐसी बातें करते हैं.
कैटरीना ने बॉडी शेमिंग पर खुलकर की बात
कैटरीना ने वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जो बदलती हुई राय की हवाओं के साथ हमें इधर-उधर उड़ाना चाहती है. मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग जानते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला का शरीर किन चीजों से गुजरता है. और अगर इसके बाद भी वे उस शरीर को कठोर नजरिए से देखना चाहते हैं, तो ये उनकी अपनी पसंद है. इसके लिए जानकारी की कमी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि आज इस बारे में बहुत सारी जानकारी मौजूद है. मैं बस अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत दौर और आगे बढ़ने पर ध्यान देना चाहती हूं.’
एक्ट्रेस ने पूछा कि आखिर महिलाओं से ये उम्मीद क्यों की जाती है कि वे डिलीवरी के बाद अपने प्रेग्नेंसी से पहले वाले शरीर में लौट आएं, जैसे बच्चे को जन्म देना कोई ऐसी चीज हो जिससे उन्हें उबरने की जरूरत हो.
कैटरीना ने उठाए सवाल
कैटरीना ने कहा, ”बाउंस बैक’? वापस कहां? मैंने अपनी जिंदगी में एक ऐसा कदम आगे बढ़ाया है, जिसकी इच्छा मेरे दिल में बहुत गहराई से थी. तो मैं वापस क्यों जाना चाहूंगी? बच्चे को जन्म देने के शुरुआती कुछ दिनों में विहान का चेहरा देखना और ये जानना कि मेरे और विक्की के चार साल के उतार-चढ़ाव भरे सफर ने हमें यहां तक पहुंचाया है, एक ऐसा एहसास था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.’
इससे पहले वो अपने ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’ के यूके में एक साल पूरे होने का जश्न के दौरान भी इस पर बात कर चुकी हैं.
बता दें, कैटरीना ने 9 दिसंबर साल 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की और साल 2025 में कपल ने अपने बेटे का वेलकम किया.
