Headlines

‘ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है…’, टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा


टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने हाल ही में इंडस्ट्री के ड्रग्स कल्चर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने दावा किया कि एंटरटेनमेंट जगत में ड्रग्स का इस्तेमाल लोगों की सोच से कहीं ज्यादा आम है और उन्होंने खुद ये सब करीब से देखा है.

नारायणी शास्त्री का चौकाने वाला खुलासा
हाल ही में नारायणी शास्त्री सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बढ़ते ड्रग्स कल्चर पर खुलकर बात की. उन्होंने दावा किया कि पहले इंडस्ट्री की पार्टियों में शराब के लिए अलग बजट रखा जाता था, लेकिन अब कई पार्टियों में ड्रग्स के लिए भी अलग से बजट तय किया जाता है.

नारायणी शास्त्री ने कहा, ‘पहले पार्टियों में शराब के लिए अलग बजट होता था, लेकिन अब ड्रग्स के लिए भी बजट रखा जाता है. जब मैंने यह देखा तो मैं हैरान रह गई. इसी वजह से मैंने कई साल पहले ही पार्टियों में जाना छोड़ दिया, क्योंकि अब वहां डांस और मस्ती नहीं, बल्कि कुछ और ही होता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उन लोगों को पर्सनली नहीं जानती जो ड्रग्स लेते हैं, लेकिन मैंने अपनी आंखों से लोगों को नशा करते देखा है.’

ये भी पढ़ेंः विन्नी अरोड़ा को देखते ही दिल हार बैठे थे धीरज धूपर, 18 की उम्र में शादी के लिए किया प्रपोज, ऐसी है लव स्टोरी

जब नारायणी शास्त्री से पूछा गया कि इन पार्टियों में किस तरह के ड्रग्स का इस्तेमाल होता है, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘कोकीन और एमडीएमए (MDMA) का इस्तेमाल आम है.’ उन्होंने आगे बताया कि बड़ी पार्टियों में ये सब छुपाकर होता है, इसलिए हर किसी को इसकी भनक नहीं लगती.

 

एक्ट्रेस ने एक बार पी थी शराब
नारायणी शास्त्री ने कहा, ‘मैंने जिंदगी में लगभग सब कुछ सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर किया, ये जानने के लिए कि उसे करने पर कैसा महसूस होता है.’ हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उन्हें कभी किसी भी ड्रग की लत नहीं लगी, क्योंकि उन्होंने हर चीज सिर्फ एक बार ही आजमाई. नारायणी ने ये भी बताया कि उन्होंने शराब भी सिर्फ एक बार पी थी, ताकि अगर कभी कोई उनकी ड्रिंक में कुछ मिला दे, तो वो उसके असर को पहचान सकें.

शूटिंग हो जाती थी कैंसिल
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कई बार ड्रग्स की वजह से आर्टिस्ट की हालत शूटिंग लायक नहीं होती, जिसकी वजह से शूट तक कैंसल करने पड़ जाते हैं. नारायणी ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उन्हें शूट शुरू होने के लिए करीब चार घंटे इंतजार करना पड़ा, क्योंकि एक एक्टर की हालत ऐसी नहीं थी कि वो ठीक से खड़ा भी हो सके. 

ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा

नारायणी शास्त्री का टीवी करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो नारायणी शास्त्री ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो ‘कहानी सात फेरों की’ से की थी. इसके बाद वह ‘कोई अपना सा’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कुसुम’, ‘पिया का घर’, ‘ममता’, ‘नमक हराम’ और ‘रिश्तों का चक्रव्यूह’ जैसे कई टीवी शोज में नजर आईं. इसके अलावा उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा लिया था.

ये भी पढ़ेंः Uttam Kumar Memorial Day: फ्लॉप फिल्मों से उठकर बने महानायक, उत्तम कुमार ने जीता पहला ‘बेस्ट एक्टर’ नेशनल अवॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *