थलापति विजय और उनके फैंस के लिए सेलिब्रेशन का समय है. एक तरफ विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग विजय के सेलिब्रेशन की खबरें भी चर्चा में हैं. 4 मई को एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अपना 43बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.
थलापति विजय के घर पहुंची तृषा कृष्णन
तृषा कृष्णन ने बर्थडे पर पहले तिरुपति मंदिर के दर्शन किए. इसके बाद उन्हें थलापति विजय के घर पर स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में तृषा को चेन्नई में थलापति विजय के घर पर कार में स्पॉट किया गया. न्यूज एजेंसी ANI ने ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- तृषा कृष्णन TVK चीफ विजय के घर पर पहुंची हैं.
ये भी पढ़ें- ‘इसमें गलत क्या है?’ जावेद अख्तर ने ‘प्रोपेगेंडा फिल्मों’ को किया डिफेंड, बोले- मुझे ‘धुरंधर’ पसंद आई
तृषा कृष्णन और थलापति विजय ने साथ किया काम
तृषा और विजय की बात करें तो दोनों तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर ऑन स्क्रीन कपल हैं. उन्हें साख में घिल्ली, थिरुपाची, आथि, कुरवि और लियो जैसी फिल्मों में देखा गया. ऑन स्क्रीन दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया. इन दिनों दोनों के ऑफ स्क्रीन भी लिंकअप की खबरें चर्चा में हैं. लिंकअप की खबरों के बीच में दोनों को साथ में भी स्पॉट किया गया. कुछ समय पहले दोनों एक साथ एक शादी में भी पहुंचे थे. जिसके बाद उनके अफेयर की खबरों को हवा मिली. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया.
पत्नी संगीता संग विजय के तलाक को लेकर विवाद
वहीं थलापति विजय अपनी पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों को लेकर भी चर्चा में हें. खबरें हैं कि विजय अपनी पत्नी संगीता से अलग हो रहे हैं. उनकी 27 साल की शादी टूट रही है. दोनों का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है.
