Headlines

तिग्मांशु धुलिया ने रिजेक्ट कर दी थी ‘धुरंधर’, बोले- कोई कहानी नहीं थी


रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई और दोनों ही पार्ट्स ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. फिल्में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट रही. अब फिल्ममेकर तिग्मांशु धुलिया ने इसे लेकर रिएक्ट किया है. तिग्मांशु ने फिल्म की आलोचना की और कहा कि फिल्म में कोई कहानी नहीं थी.

ये भी पढ़ें- ‘गुजरात में क्यों?’ नेशनल अवॉर्ड के दिल्ली से मूव होने पर ‘रईस’ डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने किया सवाल

तिग्मांशु  ने ‘धुरंधर’ की आलोचना की

तिग्मांशु एक इवेंट में ‘द स्टेट ऑफ मीडिया एंड फिल्म इंडस्ट्री’ सब्जेक्ट पर बात कर रहे थे. तब उन्होंने ‘धुरंधर’ की बात की और फिल्म की आलोचना की. तिग्मांशु ने कहा, ‘अगर आपसे कोई ‘धुरंधर’ की कहानी के बारे में पूछे तो आप बता नहीं पाएंगे. एक लड़का है जो पाकिस्तान जाता है और वहां तबाही मता देता है. ये कहानी है? फिल्मों में कहानियां खत्म हो गई हैं. और जो कहानी सुनाते थे वो भी खत्म हो गए हैं. जो कहानियां सुनना चाहते हैं, उन्हें ये करने नहीं दिया जा रहा है. उन्हें लगता है कि उनकी फिल्म चलेगी नहीं. वो सेम पैटर्न फॉलो करते हैं.’

ये भी पढ़ें- ‘तारक मेहता’ छोड़ने के बाद गोली का ऐसा हाल, लोगों के घरों पर जाकर बना रहे खाना

आगे उन्होंने कहा, ‘ज्यादा पूंजीवाद के दौर में ऐसा होता है. लोग एक-दूसरे जैसे दिखने लगते हैं. आप आजकल का फैशन देखिए. सभी एक जैसे दिखते हैं. सबके एक जैसे हेयरकट हैं. यहां तक कि शहर भी एक जैसे लगने लगे हैं. हर शहर की अपनी अलग पहचान खत्म हो गई है. मेरा शहर इलाहाबाद (नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया) कई अलग-अलग चीजों के लिए जाना जाता था. लेकिन अब वो भी बाकी के दूसरे शहरों की तरह दिखता है. वैसे मॉल, वैसी कारें. इस तरह का पॉलिटिकल सिस्टम आपकी अलग पहचान को खत्म कर देता है.’

बता दें कि तिग्मांशु धुलिया पॉपुलर फिल्ममेकर हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं. उन्होंने इरफान खान के साथ ‘हासिल’ और ‘पान सिहं तोमर’ जैसी फिल्में बनाई. इसके अलावा उन्होंने साहेब बीवी और गैंगस्टर, बुलेट राजा, राग देश, बारिश और चाऊमिन, मिलान टॉकिज, यारा जैसी फिल्में डायरेक्ट की. अब वो Ghamasan के लिए तैयारी में जुटे हैं. ये फिल्म 11 सितंबर को जी 5 पर  रिलीज होगी.

‘धुरंधर’ के बारे में जानें

फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई. पहला पार्ट दिसंबर 2025 में आया था. वहीं दूसरा पार्ट मार्च 2026 में आया था. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म के दोनों पार्ट जबरदस्त चर्चा में रहे और शोज हाउसफुल रहे. रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल में थे. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना को भी बहुत पसंद किया गया था. अक्षय की एक्टिंग जमकर तारीफ हुई. वहीं रणवीर सिंह भी छा गए थे. इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म में रणवीर हमजा के रोल में थे. वो एक इंडियन स्पाई थे, जो पाकिस्तान के ल्यारी जाकर वहां की गैंग में शामिल होते हैं और धीरे-धीरे उस गैंग को खत्म को अपना कब्जा करते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *