सलमान खान का पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हो चुका है. शो को शुरू हुए अभी महज दो दिन ही हुए हैं, लेकिन घर के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर तकरार देखने को मिल रही है. शो में माही विज का जलवा देखने को मिल रहा है. हालिया एपिसोड में उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिला.
माही विज ने क्या कहा?
‘बिग बॉस 20’ से माही विज का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में माही बेड पर लेटकर ईशा रिखी से बातचीत करती नजर आ रही हैं. इस दौरान वो ईशा से पूछती हैं कि बाहर क्या चल रहा है और किसका किसके साथ अफेयर चल रहा है. इसके बाद माही मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘तीन तो हम ही डिवोर्सी आई हैं शो में. तू, मैं और वो बॉक्सर… हमारी सेकेंड इनिंग चल रही है. डिवोर्सी स्पेशल.’ माही की ये बात सुनकर ईशा भी जोर-जोर से हंसने लगीं.
लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
बता दें कि माही विज ने जनवरी 2026 में एक्टर जय भानुशाली से अपने सेपरेशन का ऐलान किया था. दोनों ने शादी के 14 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था. वहीं, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने हाल ही में रैपर बादशाह से तलाक लिया है. इसके अलावा बॉक्सर मैरी कॉम ने साल 2023 में अपने पति करुंग ओनलर से तलाक लिया था. दोनों ने साल 2005 में शादी की थी और उनके चार बच्चे हैं.
‘बच्चा’ कहने पर भड़कीं अरिश्फा खान
‘बिग बॉस सीजन 20’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच बहस देखने को मिल रही है. इस दौरान अरिश्फा काफी नाराज नजर आ रही हैं और उन्होंने घर के सभी सदस्यों को चेतावनी तक दे दी. दरअसल, अरिश्फा की नाराजगी की वजह उनकी कम उम्र को लेकर किया गया कमेंट है.
इस पर वो भड़क जाती हैं और कहती हैं कि वो जेन-जी हैं, इसलिए उनके साथ उसी हिसाब से व्यवहार किया जाना चाहिए. अरिश्फा घरवालों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहती हैं, ‘सुन लो सब लोग. मैं बच्ची नहीं हूं. मैं जवाब दे दूंगी, उल्टा फिर बुरा लग जाएगा.’
काजी-यंग के बीच मचा घमासान
हालिया एपिसोड में ‘बिग बॉस 20’ के घर में काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच तीखी बहस देखने को मिली. दरअसल, बात तब बिगड़ी जब काजी ने अरिश्फा खान को ‘बच्ची-बच्ची’ कहकर चिढ़ाया और उनके लिए गाना गाया, जिस पर अरिश्फा ने आपत्ति जताई.
इसके बाद काजी ने यंग डीएसए को शांत कराने के लिए उन्हें ‘भाई’ कहा, लेकिन ये बात यंग को पसंद नहीं आई और उन्होंने पलटकर कहा, ‘तू मेरा भाई-वाई नहीं है. मेरे बाप ने सिर्फ दो बच्चे किए हैं और वही मेरा भाई है.’ इसके बाद काजी ने भी गुस्से में जवाब देते हुए कहा, ‘मैं 2 प्लस 2 को 9 कर दूंगा, चिल गूंजे, बाप पर मत जा.’ दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वो एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और घरवालों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा.
यह भी पढ़ें: माही विज ने BB20 में किया तांडव, सपोर्ट में आए जय भानुशाली
आम्रपाली दुबे का भी टूटा दिल?
‘बिग बॉस 20’ के घर में आम्रपाली दुबे और ईशा रिखी के बीच शादी और भरोसे को लेकर इमोशनल बातचीत देखने को मिली. शादी को लेकर बात करते हुए ईशा ने कहा कि पहले उन्हें शादी और बच्चे करने का बहुत शौक था, लेकिन अब वो शादी नहीं करना चाहतीं. ईशा की बात से सहमत होते हुए आम्रपाली ने भी अपने दिल की बात कही. उन्होंने कहा, ‘हम लोग वापस से ट्रस्ट कर ही नहीं पाते हैं. एक बार लग गई ना वाट, परिवार, सम्मान की लग गई… इसके बाद ग्रीन फ्लैग क्या ग्रीन फॉरेस्ट आ जाए, फिर यही होगा कि नहीं होगा भाई, तू जा.’
कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?
बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ में माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, कनिका मान, फैसल खान और लव गिल जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं. ‘बिग बॉस 20’ को आप जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. डिजिटल दर्शकों के लिए ये शो जियो हॉटस्टार पर रोज रात 9:00 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. जो दर्शक इसे टीवी पर देखना चाहते हैं, वो इसे कलर्स टीवी पर हर रात रात 10:30 बजे से देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मलयालम की 2026 दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, जो 780% प्रॉफिट कमाकर बनी नंबर 1
