Headlines

‘तृषा को डिप्टी CM…’, AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज


विपक्ष के नेता उदयनिधि की तमिलनाडु मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और एक्ट्रेस तृषा के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी लेकर अभी बवाल थमा नहीं था कि अब एआईएडीएमके नेता आर बी उदयकुमार के एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया. उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर तंज कसते हुए पूछा कि वह अभिनेत्री तृषा कृष्णन को उपमुख्यमंत्री कब नियुक्त करेंगे.

वायरल हो रहे एक वीडियो में AIADMK नेता कह रहे हैं कि टीवीके सरकार सीएम विजय के करीबी लोगों, खासतौर उनकी फिल्मों में काम करने वाले निर्माताओं और तकनीकी कर्मचारियों को विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्त कर रही है. उन्होंने नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार के विशेष प्रतिनिधि से लेकर सीएम के निची सचिव के रूप में नियुक्त किए गए लोगों के नाम लेकर तंज भरे लहजे में पूछा कि तृषा को डिप्टी सीएम कब बनाया जाएगा.

क्या बोले आर बी उदयकुमार?

उन्होंने यह भी कहा, ‘टीवीके ‘जन्मजात समानता’ का नारा लगाती रही है. हम सबने इस पर भरोसा किया, लेकिन अब सरकारी नियुक्तियां एक बड़ा विवाद खड़ी कर रही हैं. मुख्यमंत्री विजय की फिल्मों में काम करने वाले निर्माता और तकनीकी कलाकार चुपचाप सरकारी पदों पर नियुक्त किए जा रहे हैं.’ बता दें, अभिनेता-राजनेता विजय ने अभिनेत्री तृषा के साथ कई फिल्मों में काम किया है.

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन

स्टालिन के विवादित बयान पर मचा बवाल

इससे पहले, तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि ने तंजावुर में डीएमके के कावेरी विरोध प्रदर्शन को संबोधित किया था. जहां उन्होंने विजय और तृषा को लेकर दोहरे अर्थ वाली टिप्पणियां की थीं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक दलों ने आलोचना की और उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं.

स्टालिन के विवादित बयान की राजनीतिक दलों ने की निंदा

MDMK के महासचिव वाइको, CPI (M) के राज्य सचिव पी. शनमुगम और भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष खुशबू ने मंगलवार (11 अगस्त) को विपक्ष के नेता और डीएमके यूथ विंग के सेक्रेटरी उदयनिधि स्टालिन की आलोचना की. उन्होंने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और एक्ट्रेस तृषा के बारे में उदयनिधि की अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक नेताओं को सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और गरिमा बनाए रखनी चाहिए.

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *