‘भोजपुरी बवाल’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. शो के हर एपिसोड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं बुधवार के एपिसोड में पवन सिंह और निरहुआ ने साथ में बैठकर भोजपुरी इंडस्ट्री की गॉसिप की. शो में पवन सिंह और निरहुआ ने साथ में स्पा भी लिया. इस दौरान पवन सिंह और निरहुआ ने शो के कई पुराने वीडियोज देखे और उन पर रिएक्ट किया.
एक वीडियो में तेजप्रताप यादव कई लोगों के साथ बैठे दिखते हैं. वो पहले पवन सिंह की फोटो दिखाते हैं और पूछते हैं ये कौन है. फिर वो बेकार है कहकर पोस्टर नीचे रख देते हैं. इसके बाद निरहुआ का पोस्टर दिखाते हैं और पूछते हैं कि ये हीरो कैसा है. तो एक लड़की कहती है- पसंद नहीं है. फिर तेजप्रताप यादव कहते हैं कि हमें भी नहीं पसंद, घटिया लगते हैं.
निरहुआ ने दिया जवाब
फिर निरहुआ कहते हैं कि जब किसी को कोई सम्मान चाहिए तो पहले आप उस सम्मान के लायक बनिए. जो हाल उनका है वो उनकी खुद की वजह से है. फिर निरहुआ ने कहा कि हो सकता है कि हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग हो. लेकिन हम एक शो का हिस्सा हैं. तो हमने वो रिस्पेक्ट रखी. लेकिन आपको पता नहीं है कि किससे पंगा ले रहे हो. आप अपने पिता के नाम की वजह से जाने जाते हैं. हम लोग एक गरीब के घर में पैदा हुआ और स्ट्रगल करते करते यहां पहुंचे. और फिर आपको लगता है कि आप इस तरह से हमें नीचा दिखाना चाहोगे.
फिर पवन सिंह कहते हैं कि समय आने पर आपको कलाकार का साथ चाहिए. तब नहीं कहते हैं कि अश्लील गायक हैं मत आइए. तब तो भाई हैं, अच्छे कलाकार हैं. और अब नाचने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
निरहुआ ने लगाए काजल राघवानी पर इल्जाम
वहीं निरहुआ ने बताया कि काजल हमेशा आरोप लगाती हैं कि मैं उनके साथ काम नहीं करता हूं. लेकिन काजल को एक फिल्म में लिया था. लेकिन उन्होंने उस फिल्म के सेट पर ऐसा कुछ किया कि जिस डायरेक्टर ने मेरे साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दी वो इंडस्ट्री छोड़कर ही चला गया. वहीं पवन सिंह ने भी काजल के किसिंग सीन वाले इल्जाम पर रिएक्ट किया.
पवन सिंह ने कहा एक फिल्म की शूटिंग थी, फिल्म में एक सीन था जो वो पहले कई बार कर चुकी हैं लेकिन मेरे साथ करने से मना कर दिया. फिल्म का लास्ट डे था. तो हमने भी कह दिया जाओ हमें भी नहीं करना.
इसके अलावा शो में काजल राघवानी और रानी चटर्जी की मुलाकात होती है. इस दौरान दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर खुलासे करती हैं. वो एक गाना बनाने का प्लान करती हैं. वो ऐसा गाना प्लान करती हैं, जिसमें वो इंडस्ट्री के बारे में बताती हैं.
ये भी पढ़ें- 160 करोड़ में बिके ‘जेलर 2’ के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
वहीं आम्रपाली अब अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं और उन्होंने जिम भी ज्वॉइन कर लिया है. वो अपनी बहन के साथ जाती हैं.
