Headlines

तेजस्वी-करण कब कर रहे हैं बेबी प्लान ? नेहा धूपिया के सवाल पर टीवी की ‘नागिन’ बोलीं- ‘बच्चे अगर प्लान करके होते तो…’


करन कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने कपल में से एक हैं. इंटरनेट उन्हें उनके प्यार, लव स्टोरी और लॉयल्टी के लिए काफी पसंद करते हैं. वहीं नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो में इस जोड़ी से बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया था. इस पर तेजस्वी ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया.

करन कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश की कहानी
करन और तेजस्वी सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट कपल फोटो शेयर करते रहते हैं. बिग बॉस सीज़न 15 में करन-तेजस्वी का लव-एंगल शुरू हुआ, इसके बाद कपल को कई शो जैसे लाफ्टर शेफ, और रिएलटी शो में साथ देखा गया है. कपल को फैंस ने प्यार से ‘तेजरन’ नाम दिया है. जल्द ही नेटफ्लिक्स पर तेजरन का नया रिएलटी शो, ‘देसी ब्लिंग’ शुरू होने जा रहा है.

हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो, ‘डबल डेट’ में तेजस्वी से उनके और करण के बेबी प्लान के बारे में सवाल किया गया. नेहा ने सवाल किया, ‘आप लोग बच्चे पैदा करने का प्लान कब कर रहे हैं?’ इस पर तेजस्वी ने मस्ती के मूड में जवाब दिया, ‘प्लान कर के बच्चे होने होते तो आपके होते प्लान करके.’  

ये भी देखें- 18 साल में इतना बदल गईं ‘बालिका बधू’ की चंपा, जानें- टीवी से दूर आजकल कहां हैं शिवशक्ति सचदेवा

अंगद को ये सवाल पसंद आया
तेजस्वी के जवाब ने नेहा और अंगद दोनों को हंसा दिया. उन्हें जवाब देते हुए अंगद ने कहा, ‘मुझे ये सवाल पसंद आया’, और नेहा ने कहा, ‘कुछ लोगों के प्लान करके भी होते हैं.’ आगे तेजस्वी ने इसी बात पर कहा, ‘अनप्लैन करके हम भी वही करेंगे लगता है मुझे…. लगता है ऐसा ही होना है.’

ये भी देखें- केरल और बुर्ज खलीफा में आलीशान घर, चार लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों के मालिक हैं मोहनलाल, जानें- साउथ सुपरस्टार की नेटवर्थ

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव केमिस्ट्री
करण और तेजस्वी की केमिस्ट्री काफी स्ट्रॉन्ग है. बिग बॉस के घर से शुरू हुई ये प्यार की कहानी लाखों फैंस के दिल जीत चुकी है और इंटरनेट पर काफी प्यार बटोरती नज़र आती है. चार साल साथ रहने के बाद करण ने ‘दुबई ब्लिंग, देसी ब्लिंग’ शो पर तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया. उनके प्रपोजल को फैंस ने क्यूट बताया और कपल को खूब बधाई दी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *