Headlines

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने जारी किए 4 आतंकियों के पोस्टर, लोगों से सूचना देने की अपील


कश्मीर घाटी में सिर्फ एक सक्रिय स्थानीय आतंकवादी के मौजूद होने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा एजेंसियों ने 4 सक्रिय और खतरनाक आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं, जो इस समय कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं.

श्रीनगर शहर, सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास और बाहरी इलाकों में लगाए गए इन पोस्टरों के जरिए आम जनता से इन आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है. इनमें लतीफ डार का नाम भी शामिल है, जिसे शुक्रवार (6 नवंबर) को कश्मीर के IGP सुजीत कुमार ने घाटी में एकमात्र सक्रिय आतंकवादी बताया था.

पोस्टर में चारों संदिग्धों की दी गई जानकारी

सूत्रों के अनुसार, यह कदम सटीक खुफिया जानकारी मिलने के बाद उठाया गया है, जिससे पता चलता है कि ये लोग इसी इलाके में मौजूद हैं और किसी बड़ी विध्वंसक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. 

जारी किए गए पोस्टरों में इन चार सक्रिय संदिग्धों की पहचान और उनके मूल स्थानों का विवरण दिया गया है. इनमें सोपोर इलाके के ब्राथ कलां का रहने वाला बिलाल अहमद मीर, बारामूला जिले के पट्टन का रहने वाला आबिद कय्यूम लोन, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला मोहम्मद लतीफ भट और बारामूला जिले के सोपोर इलाके का रहने वाला मोहम्मद उमर मीर शामिल हैं.

जानकारी देने वाले को मिलेगा ईनाम, जानकारी रखी जाएगी गुप्त- सुरक्षा बल

सुरक्षा बलों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इन लोगों के ठिकाने, छिपने की जगह या उनके आने-जाने के रास्तों के बारे में कोई विश्वसनीय और पुष्ट जानकारी हो, तो वे आगे आकर साझा करें.

अधिकारियों ने घोषणा की है कि जो कोई भी ऐसी जानकारी देगा, जिससे इन आतंकवादियों का पता लगाने या उन्हें बेअसर करने में मदद मिलेगी, उसे एक बड़ी नकद इनामी राशि दी जाएगी. इसके साथ ही, सुरक्षा एजेंसियों ने भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले नागरिकों की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 

यह भी पढ़ेंः कुलगाम में चीनी पिस्तौल-ग्रेनेड के साथ आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, FIR दर्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *