न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम की थी. अब भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज जीतने के भी करीब है. अब तक वनडे सीरीज के दो मुकाबले खेले गए हैं, और दोनों ही मैचों में शुभमन गिल की टीम ने जीत दर्ज की. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच मंगलवार, 10 नवंबर को खेला जाएगा. शुभमन गिल और केएल राहुल का यह लास्ट मैच है. इसके बाद दोनों खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे. गिल और राहुल चौथे और पांचवें वनडे में नहीं दिखेंगे.
भारतीय टीम ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा था. इसके बाद दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 4 रनों से जीत दर्ज की थी. दोनों ही मैच बारिश से प्रभावित रहे थे, और भारत को DLS से जीत मिली थी. पहले वनडे में कीवी टीम 185 और दूसरे वनडे में सिर्फ 134 रन ही बना सकी थी.
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा तीसरा वनडे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, सुबह साढ़े 7 बजे से मैच की शुरुआत होगी. वहीं सुबह सात बजे टॉस होगा. टीवी पर यह मैच आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच सोनी लिव एप्प पर आएगा. इसके अलावा आप abplive.com पर भी मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले के सभी अपडेट्स हासिल कर सकेंगे.
तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड- विल यंग, हेनरी निकल्स, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, निक कैली, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, टॉम लाथम, टिम सीफर्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर और ब्लेयर टिकनर
तीसरे वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें-
Diwali 2026: विराट-गंभीर समेत कई क्रिकेट दिग्गजों ने दी दीवाली की बधाई, जानें किसने क्या कहा
