तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी (Veena Manvi) को पुलिस ने सोमवार (13 जुलाई, 2026) को गिरफ्तार कर लिया. वे बांकीपुर से जेजेडी की उम्मीदवार हैं. नामांकन के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. आज (सोमवार) गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था.
इस मामले में तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है. हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है.”
आगे कहा, “यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है. मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं. हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे. बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है. हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी.”
जनशक्ति जनता दल की ओर से बयान
हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फँसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह… pic.twitter.com/9xWjhuPd3T
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 13, 2026
यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, ‘BJP के लिए…’
दिल्ली में हैं तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव ने एक्स पर अपना वीडियो बयान जारी करते हुए कहा है कि वे दिल्ली में हैं. वीणा मावनी की गिरफ्तारी को उन्होंने साजिश बताया है. तेज प्रपात ने कहा, “हम दिल्ली में हैं… हम जल्द बिहार आ रहे हैं. हम बिहार आएंगे तो सरकार का घेराव करेंगे. बांकीपुर की जनता सब कुछ देख रही है कि किस तरह से एक महिला के साथ अन्याय किया जा रहा है.
तेज प्रताप यादव ने कहा, “महिला के साथ जब अन्याय होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है. अब बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा. वीणा मानवी का पूरा दबदबा है, वह जीत रही हैं, इसलिए जानबूझकर उन्हें फंसाया गया है.
तेज प्रताप यादव ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वीणा मानवी तीन दिन से क्षेत्र में घूम रही थीं तो पुलिस क्यों नहीं आई? यह बड़ी साजिश है और किसकी साजिश है यह भी हम अच्छी तरह से जानते हैं. पटना आते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और पर्दाफाश करेंगे.
यह भी पढ़ें- PHOTOS: प्रशांत किशोर का नामांकन से पहले बड़ा दावा, ‘भीड़ देख लीजिए, BJP का गढ़ है तो…’
