Headlines

‘दिल्ली छोड़ हैदराबाद आया तो जिंदगी बदल गई’ युवक बोला- यहां डर नहीं, सुकून मिलता है, इंटरनेट पर छिड़ी बहस


देश की राजधानी दिल्ली को लोग सपनों का शहर कहते हैं, लेकिन तेज रफ्तार जिंदगी, ट्रैफिक, तनाव और सुरक्षा को लेकर चिंता कई लोगों को मानसिक रूप से थका भी देती है. अब सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उसने दिल्ली छोड़कर हैदराबाद शिफ्ट होने के अपने अनुभव साझा किए हैं. युवक का कहना है कि हैदराबाद आने के बाद उसकी मानसिक शांति और जीवन दोनों बदल गए. वीडियो में उसने जिस तरह दिल्ली और हैदराबाद के माहौल का फर्क बताया, उसे सुनकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

30 साल दिल्ली में रहे, फिर पहुंचे हैदराबाद

दरअसल, वायरल वीडियो में पर्व शर्मा योद्धा नाम का युवक बताता है कि वह दिल्ली में पैदा हुआ और करीब 30 साल वहीं रहा. करीब ढाई साल पहले वह अपनी पत्नी के साथ काम के सिलसिले में हैदराबाद शिफ्ट हुआ. युवक का कहना है कि दिल्ली में रहते हुए हर वक्त एक तरह का डर और सतर्कता बनी रहती थी. सड़क पर फोन इस्तेमाल करना हो या गहने पहनकर बाहर निकलना, हर चीज में सावधानी रखनी पड़ती थी. खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवार हमेशा चिंतित रहता था.

हैदराबाद में मिला सुकून और सुरक्षा का एहसास

युवक ने वीडियो में कहा कि हैदराबाद आने के बाद उसकी सोच पूरी तरह बदल गई. अब वह और उसकी पत्नी देर रात भी आराम से बाहर घूम लेते हैं और उसे पहले जैसी चिंता महसूस नहीं होती. उसने तेलंगाना पुलिस की भी तारीफ की और कहा कि यहां पुलिसकर्मी सम्मानजनक व्यवहार करते हैं. युवक ने यह भी बताया कि इस शहर ने उसे अच्छे दोस्त, आध्यात्मिक शांति और करियर में आगे बढ़ने का मौका दिया.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी किए सपोर्ट वाले कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग युवक की बात से सहमत नजर आए. एक यूजर ने लिखा… हैदराबाद ऐसा शहर है जो आपको अपना बना लेता है. दूसरे ने कहा…दिल्ली के मुकाबले यहां लोग ज्यादा शांत और जमीन से जुड़े हुए हैं. वहीं एक और यूजर ने लिखा…मैं चार साल से हैदराबाद में हूं और मुझे यहां काफी सुरक्षित महसूस होता है…हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हर शहर की अपनी चुनौतियां होती हैं और सिर्फ एक अनुभव के आधार पर पूरी तस्वीर तय नहीं की जा सकती.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *