Headlines

हेटमायर ने 45 गेंद में ठोके 102, फिर भी क्वालीफायर हार गई टीम, आखिरी ओवर में चेज हुए 207 रन


शनिवार को हुए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालीफायर में जीतकर जमैका किंग्समैन फाइनल में पहुंच गई है. रोवमैन पॉवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 17 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए. हालांकि इससे पहले शिमरन हेटमायर ने तूफानी शतक जड़कर गुयाना अमेजन वॉरियर्स के स्कोर को 200 पार पहुंचने में अहम रोल निभाया था, लेकिन उनके गेंदबाज इतने बड़े टोटल को भी डिफेंड नहीं कर पाए.

ब्रिजटाउन में खेले गए सीपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में टॉस जीतकर जमैका किंग्समैन ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. अमेजन वॉरियर्स की शुरुआत खराब हुई थी, दोनों ओपनर्स मोहम्मद हारिस (9) और मावेन्द्र (9) 20 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे. चौथे नंबर पर आए शिमरन हेटमायर ने शाई होप के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की. होप ने 33 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 40 रन बनाए.

हेटमायर ने 226 की स्ट्राइक रटे से जड़ा शतक

शिमरन हेटमायर ने 45 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके जड़े. उनकी पारी से गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने जमैका किंग्समैन के सामने 207 रनों का विशाल लक्ष्य रखा.

यह भी पढ़ें- रेप केस में दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर को बड़ी राहत, 36 दिन बाद मिली जमानत

2 गेंद शेष रहते हासिल किया लक्ष्य

जमैका किंग्समैन के ओपनर माज सदाकत ने ताबड़तोड़ शुरुआत की, उन्होंने पहले विकेट के लिए मैकेंजी के साथ 42 रन जोड़े और इसमें से 41 रन अकेले सदाकत के थे. 17 गेंदों में खेली 41 रनों की पारी में उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके जड़े. मैकेंजी ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए.

कीसी कार्टी ने 40 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 56 रन बनाए, वह रन आउट हुए. अंत में मच रोमांचक हो गया था, तब रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों में 40 रन बनाकर अपनी टीम को 2 गेंद पहले लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके जड़े, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

यह भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स से बाहर होने पर कहा- ‘मैं ठीक नहीं हूं…’

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल भारतीय समयनुसार सोमवार, 21 सितंबर को सुबह 4:30 बजे से शुरू होगा. खिताबी भिड़ंत में जमैका किंग्समैन के सामने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *