दिल्ली में उमस और गर्मी बढ़ने लगी है और ये लोगों को परेशान कर रही है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (9 सितंबर) को दिल्ली का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, मंगलवार (8 सितंबर) को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था. विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है और आज भी बारिश के कोई आसार नहीं है. हालांकि, शुक्रवार को मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं.
IMD के अनुसार, को बुधवार (9 सितंबर) दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाये रहे और दिनभर तेज धूप बनी रही. इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जोकि 27 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है.
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
आज धूप करेगी परेशान
विभाग के अनुसार, आज गुरुवार (10 सितंबर) को धूप बनी रहेगी और साफ आसमान में हल्के बादल रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. आज दिन के दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20-25 किमी/प्रति घंटे रहेगी.
राजधानी में इस हफ्ते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
पिछले 24 घंटों में बढ़ा न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा, लेकिन कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक (1.6 से 3.0°C) दर्ज किया गया. दिन के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं, जबकि पालम में सुबह 9:30 बजे हवा की गति 37 किमी/घंटा तक पहुंच गई.
DUSU चुनाव: गाड़ियों पर रोक, 1st ईयर के छात्रों को नॉमिनेशन की इजाजत
