Headlines

दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी


दिल्ली में गुरुवार (5 नवंबर) को इंदिरा गांधी स्टेडियम और उसके आसपास से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की ओर से स्टेडियम में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. यह व्यवस्था शाम 4 बजे से 6 बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, शाम 4 बजे से सेक्रेटेरिएट रोड और वेलोड्रोम रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इसके अलावा बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर भी जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा. इन सड़कों पर वाहनों का रूट भी बदला जा सकता है.

दिल्ली में छाया हल्का कोहरा, कई इलाकों में 400 पार पहुंचा AQI; जानें नया अपडेट

इन रास्तों पर हो सकता है ट्रैफिक डायवर्जन

यातायात की स्थिति को देखते हुए रिंग रोड पर शांति वन क्रॉसिंग से भैरों मार्ग क्रॉसिंग तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. वहीं, सलीमगढ़ बाईपास पर गीता कॉलोनी फ्लाईओवर अंडरपास से आईपी फ्लाईओवर की ओर जाने वाले रास्ते पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

इसके अलावा डब्ल्यू-पॉइंट से दिल्ली गेट, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट से राजघाट तक जेएलएन मार्ग और राजघाट से किशन घाट की ओर जाने वाले पावर हाउस रोड पर भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना है. आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर आईटीओ से यमुना ब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों को भी परेशानी हो सकती है.

इन सड़कों से बचकर निकलने की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को शाम 4 से 6 बजे के बीच प्रभावित सड़कों से बचने की सलाह दी है. लोगों से कहा गया है कि वे बहादुर शाह जफर मार्ग, आईपी मार्ग, विकास मार्ग, जेएलएन मार्ग, रिंग रोड और सलीमगढ़ बाईपास का इस्तेमाल करने से बचें. इसके बजाय वैकल्पिक रास्तों से अपनी मंजिल तक पहुंचने की कोशिश करें.

विशेष यातायात व्यवस्था के दौरान प्रभावित इलाकों में पार्किंग पर भी रोक रहेगी. सेक्रेटेरिएट रोड, वेलोड्रोम रोड, आईपी मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, विकास मार्ग, जेएलएन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास और पावर हाउस रोड पर वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे में वाहन चालकों को सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने से बचने की सलाह दी गई है.

राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले रखें अतिरिक्त समय

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. खासतौर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है, ताकि ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण उनकी ट्रेन या फ्लाइट छूटने की परेशानी न हो.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *