Headlines

AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?


दिवाली से पहले दिन प्रतिदिन देश की हवा खराब होती जा रही है है. पराली और पटाखों की वजह से वातावरण में धुएं का ठहराव बढ़ता जा रहा है. जिसकी वजह से हवा की गुणवत्ता और खराब हो हई है. एक्यूआई बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को सबसे ज्यादा खराब एक्यूआई उत्तर प्रदेश का रहा है. उत्तर प्रदेश में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 987 है. मेरठ देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है. आइए आपको टॉप 10 शहरों के बारे में बताते हैं.

देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 10 शहरों की बात करें तो इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के शहर आते हैं. सबसे ज्यादा एक्यूआई की लिस्ट में दिल्ली किस नंबर पर आती है.

ये हैं टॉप 5 प्रदूषित शहर
सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर की लिस्ट में सबसे ऊपर मेरठ (987) है. दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का हापुड़ 877 एक्यूआई के साथ है. तीसरे नंबर पर हरियाणा का पानीपत का एक्यूआई 842 है.चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर है. मुजफ्फरनगर का एक्यूआी 786 है. पांचवें नंबर पर हरियाणा का सोनीपत है. सोनीपत का एक्यूआई 781 है.

कितना है गाजियाबाद का एक्यूआई
छठे नंबर पर हरियाणा का रोहतक है. यहां का एक्यूआई 740 है. सातवें नंबर पर हरियाणा का कैथल 702 एक्यूआई के साथ है. आठवें नंबर पर उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद 700 एक्यूआई और नौवें नंबर पर हरियाणा का करनाल 699 के साथ है. दसवें नंबर पर हरियाणा का फरीदाबाद है. फरीदाबाद का एक्यूआई 663 है.

कैसा है दिल्ली-नोएडा का हाल
दिल्ली की बात करें तो गुरुवार को यहां का एक्यूआई 554 है और नोएडा का 637 है. दोनों ही जगह पर सांस लेने में लोगों को दिक्कत हो रही है. प्रदूषण की वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. दिवाली के पास आते-आते देशभर में प्रदूषण से बुरा हाल होता जा रहा है.

ये भी पढ़ें: इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *