दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली सरकार ने 10,000 छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, इस फैसले का मकसद छात्रों की सुरक्षा और किफायती आवास की सुविधा सुनिश्चित कराना है.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली सरकार ने 10,000 छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का फ़ैसला किया है, ताकि उनकी सुरक्षा और किफ़ायती आवास की सुविधा सुनिश्चित की जा सके. ये हॉस्टल लड़के और लड़कियों, दोनों तरह के छात्रों के लिए होंगे.”
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?
ये छात्र ले सकते हैं सुविधाओं का लाभ
उन्होंने कहा कि, “दिल्ली की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे. हमने हॉस्टल बनाने में सक्षम संबंधित विभागों के साथ बैठकें की हैं, सही जगहें चुनी हैं और एक पॉलिसी का ड्राफ़्ट तैयार करना शुरू कर दिया है.”
छात्रों की सुविधाओं पर जोर
उन्होंने कहा कि, हमने छात्रों की जरूरतों और इन हॉस्टलों में जरूरी सुविधाओं पर अच्छी तरह से विचार किया है. मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि हम ऐसे हॉस्टल बनाएंगे जहां देश भर के माता-पिता पूरी निश्चिंतता के साथ अपने बच्चों को भेज सकें, और जहां छात्र, खाने या रहने की चिंता से मुक्त होकर पूरी तरह से अपने सपनों को पूरा करने पर ध्यान दे सकें.”
दिल्ली को देश का बड़ा Education Hub बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 10,000 विद्यार्थियों के लिए नए Hostels बनाने का निर्णय लिया है।
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में Girls और Boys दोनों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती… pic.twitter.com/GGmHgjs2h9
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) September 15, 2026
“>
बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की गई थी जान
आपको बता दें कि बीते 6 सितंबर 2026 को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग ढहने से हादसा हुआ था. इस हादसे में 7 लोगों की जान गई थी. जबकि कई लोग इस हादसे में घायल भी हुए थे. इस हादसे के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने न्यायिक जांच के आदेश दिए. मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा- मौके का जायजा लेने और शुरुआती जांच के आधार पर, मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच और बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया.
‘राजनीतिक कारणों से हुआ गिरफ्तार’ अदालत में बोला स्वतंत्र भारद्वाज
