दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. पीएमओ ने बयान जारी करते हुए हादसे पर दुख जताते हुए बयान जारी किया है. इसमें मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी गई है. वहीं घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई गई है.
पीएमओ ने प्रधानमंत्री के नाम से अपने बयान में कहा, ‘दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना दुखद है. जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना है. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं. हादसे से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.’
The collapse of a building at Satya Niketan, Delhi is distressing. Condolences to those who lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured. Authorities are working at the site and assisting those affected in the mishap: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2026
साउथ दिल्ली में रविवार को दोपहर में सत्य निकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई. इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. साथ ही कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है. इधर, चश्मदीदों की मानें तो अभी भी करीब 50 लोग अंदर फंसे हुए हैं.
वहीं, खबर है कि फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर मौजूद है. बुलडोजर से मलबे को हटाने का काम जारी है. स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि उन्होंने तत्काल बचाव कार्य में मदद शुरू कर दी है. मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए मलबा हटाया गया है.
9 लोगों को बचाया, 3 लोगों की मौत
दिल्ली पुलिस ने बयान देते हुए कहा कि अबतक 9 लोगों को बचाया गया है. इनमें तीन की मौत हो चुकी है. हादसा साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से हुआ है. इसमें मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इमारत मोतीबाग इलाके में स्थित सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास गिरी है. बताया जा रहा है कि इस इमारत के पीजी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स रहते हैं. खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौके पर मौजूद हैं.
