Headlines

दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल


दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह का हल्की गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ गया है और हवा की स्थिती में भी थोड़ा सुधार है. हालांकि, दिन में आज धूप का अनुमान है. रविवार (25 अक्टूबर) को मौसम साफ रहा, लेकिन आंशिक रूप से आसमान में बादल छाये रहे. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) असर डाल सकता है, जिसका प्रभाव दिल्ली पर भी देखने को मिल सकता है. रविवार की तड़के सुबह हुई बारिश से मौसम पूरे दिन थोड़ा सुहावना बना रहा.

मौसमी बदलावों के कारण दिल्लीवासियों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली और तापमान में भी गिरावट देखने को मिला. रविवार को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 153 दर्ज किया गया, जो शनिवार को 193 था. पिछले हफ्ते के मुकाबले हल्की बारिश से हवा में सुधार देखने को मिल रहा है. रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा. 

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, ‘मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी…’

आज मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, आज  सोमवार (26 अक्टूबर) को आसमान साफ और शुष्क रहने की संभावना है. आज दिन के समय में शहर का अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है. IMD के अनुसार, सुबह के समय उत्तर दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 5 से दस किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि, 27 अक्टूबर की रात से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 

पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बारिश, गिरे ओले

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं हुईं, जबकि कुछ जगहों पर ओले भी गिरे. पिछले 24 घंटों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इस दौरान दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी गति 10-15 किमी प्रति घंटा रही. पालम में रात 11:30 बजे  हवा की गति के झोंको के साथ 41 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई. 

यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *