Headlines

दिवाली पर खरीदनी है गाड़ी? जानें नई कार पर बंपर डिस्काउंट पाने का तरीका


भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का सबसे अच्छा वक्त त्योहारों के दौरान ही होता है. क्योंकि लोग नवरात्री और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर कार खरीदना पसंद करते हैं. लोगों का दिवाली जैसे मौकों पर कार खरीदने का सबसे बड़ा कारण कंपनी के द्वारा दिए गए ऑफर्स और डिसकाउंट्स होते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली पर कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जानिए नई कार पर डिस्काउंट पाने के आसान तरीकों के बारे में.

ऑफर्स पर रखें नजर

त्योहारों के दौरान कार कंपनी द्वारा अलग-अलग ऑफर्स दिए जाते हैं. ऐसे में सही ऑफर्स पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. हमेशा शोरूम के साथ-साथ कार कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफर्स चेंक करते रहें. खासकर त्योहारों नवरात्री के आखिरी तीन दिनों में कंपनी के द्वारा बड़े-बड़े ऑफर्स दिए जाते हैं. वहीं दिवाली के दौरान भी कंपनी अपने कस्टमर्स को बेहतरीन डिस्काउंट देती है.

कई कार डीलर्स से बात करें

हमेशा किसी एक कार डीलर पर निर्भर रहने की बजाय अलग-अलग शोरूम के कार डीलर्स से बात करें. ऐसा करने से आप कई शोरूम्स के ऑफर्स और कार प्राइज को कम्पेर कर सकते हैं. डीलर्स से बात करने से आपको पता चलता है कि कौनसी कार आपको किस शोरूम पर कम कीमत में मिल रही है.

पुराना स्टॉक चुनें

पूराने स्टॉक का मतलब कार का खराब होना नहीं होता. अगर आपकी नजर नए कार मॉडल खरीदने पर नहीं हैं और आप केवल कार खरीदना चाहते हैं, तो आप पूराने स्टॉक में रखीं कार आपके लिए बेहतर हो सकती है. जो कार लंबे समय से स्टोक में रखी है, डीलर उन्हें निकालने के लिए उन पर त्योहारों के समय भारी डिस्काउंट देते हैं. ऐसे में आपको कम कीमत पर भी एक अच्छी कार मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: यहां Toyota Fortuner खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 18 करोड़, जानें वजह

एक्सचेंज बोनस का उठाएं फायदा

अगर आपकी पूरानी कार खराब हो गई है या बार-बार मेंटेनेंस मांगती है, तो उसे त्योहारों पर दिए जाने वाले एक्सचेंज ऑफर्स में निकालना आपके लिए फायदेमंद होता है. नई कार खरीदने पर आपको एक्सचेंज ऑफर में कम कीमत देना होती है, जिसका मतलब है पूरानी कार के बदले आपको नई कार की कीमत में राहत मिल जाती है.

शोरूम की बजाय बाहर से लें इंश्योरेंस

कार की कीमत केवल खरीदने तक ही सिमित नहीं होती इसके अलावा उस पर अन्य खर्च भी जुड़ते हैं. ऐसे में जरूरी नहीं कि आप कार खरीदने वाले शोरूम से ही इंश्योरेंस लें, यह पूरी तरह आपके ऊपर निर्भर करता है. अलग-अलग वेबसाइट और बाजार में इंश्योरेंस का प्राइज कम्पेर कर के आप कम दाम पर कार इंश्योरेंस ले सकते हैं. वहीं आप कार की कुछ एक्सेसरीज जैसे फ्लोर मैट, सीट कवर, कार परफ्यूम, बॉडी कवर और कुशन बाहर से खरीद सकते हैं. यह शोरूम के मुकाबले आपको बाहर कम कीमत पर आसानी से मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: 20 लाख के अंदर आने वाली इन कारों में मिलेगा सबसे ज्यादा टॉर्क, रफ्तार के शौकीन हो जाए तैयार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *