Headlines

दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव


कहते हैं कि सांप का काटा पानी मांग लेता है लेकिन किसी को रील का सुलेमानी कीड़ा काट ले तो फिर उससे बचना लगभग नामुमकिन है. ऐसा ही हुआ एक दीदी के साथ जिन्हें रील का कीड़ा ऐसा काटा कि बेडरूम में डांस करते करते मोहतरमा रेलवे स्टेशन आ पहुंची और इतनी शिद्दत से डांस किया कि रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री भी एक टक देखते रह गए. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जिसके पास जो है वो कमेंट बॉक्स में आकर दीदी के लिए लिख रहा है.

रेलवे स्टेशन पर डांस कर महिला ने काटा बवाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला जिसने हरे रंग की साड़ी पहनी है अचानक से डांस करना शुरू कर देती है. क्योंकि फिल्म का गाना जब मोबाइल में बजता है तो दीदी अपने होशो हवास गंवा बैठती है और कदमों को ऐसे थिरकाती है मानों सालों से किसी ने पैरों में बेड़ियां डाली हुई थी और आज वो आजाद हो गई हो.  महिला थिरकते हुए लोगों को धक्का देते हुए फ्रेम में आती है और प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के पास जाकर अपना अटपटा लेकिन अनोखा डांस करने लगती है.

देखते रह गए यात्री

डांस करती इस महिला को ट्रेन में खड़े एक चाचा भी देखते हैं, जिसके बाद महिला अचानक उनके पास पहुंचकर ऐसा ठुमका लगाती है कि चाचा भी डर जाते हैं. महिला का यह डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे लेकर क्या क्या कह रहे हैं, यह जब आप जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल

यूजर्स बोले, ऐसे कदम उठाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए

वीडियो को  rubydancer5 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दीदी का कॉन्फिडेंस देखकर तो मुझे भी बुरा लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा…ये डांस का कीड़ा कब शांत होगा दीदी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसे कदम उठाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *