Headlines

आप उनके साथ खेल क्यों रहे हैं? नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर ओवैसी की दो टूक


भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा ACC प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ मोहसिन नकवी से महिला एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार करने पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है. ओवैसी ने इस दौरान सिंधु जल संधि, पहलगाम आतंकी हमला समेत कई मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को घेरा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से सोमवार (14 सितंबर) को बात करते हुए AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने क्रिकेट खेलने को लेकर कई सवाल उठाए. सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “आप उनके साथ क्यों खेल रहे हैं? जब सिंधु जल संधि को रोक दिया गया है, तो ICC का कॉन्ट्रैक्ट कैसे एक मजबूरी हो सकता है? 

सरकार BCCI को पैसे कमाने दे रही है- ओवैसी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को लेकर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार BCCI को TV राइट्स से पैसे कमाने दे रही है. सरकार को उन लोगों के प्रति हमदर्दी क्यों नहीं है जिनके परिवार के सदस्यों को पहलगाम में आतंकवादियों ने बेरहमी से मार डाला?.

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि आप उस देश के साथ क्यों खेल रहे हैं जो अभी भी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने आगे कहा कि यहां तक कि हाल ही में लाल किले पर हुआ सुसाइड ब्लास्ट भी पाकिस्तान द्वारा ही प्रायोजित था. 

क्या है पूरा मामला
महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. हालांकि मैच खत्म होते ही मामला खेल से निकलकर भारत-पाकिस्तान के रिश्तों और राजनीति तक पहुंच गया. बता दें कि ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए मंच पर मौजूद एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.

बता दें कि मोहसिन नकवी न सिर्फ एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन हैं बल्कि वो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. मतलब साफ है कि भारतीय टीम ने जिस शख्स से ट्रॉफी लेने से इनकार किया, वो सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है बल्कि पाकिस्तान की शहबाज सरकार का एक बेहद अहम चेहरा है, जिसे आसिम मुनीर का करीबी माना जाता है.

ये भी पढ़ें

TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- ‘न BJP में शामिल होंगे और न…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *