आपने अक्सर दुकान या मकान के उद्घाटन समारोह में किसी विधायक या फिर समाज के मुखिया को चीफ गेस्ट बनते देखा होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन समारोह के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोबोट को रेड कार्पेट पर चलते, पारंपरिक पूजा-आरती में शामिल होते और डांस करते देखा जा सकता है. इस अनोखे नजारे ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खासी चर्चा पैदा कर दी है. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे ये पक्का है.
रोबोट को देख हैरान हुए लोग
उद्घाटन के मौके पर मौजूद लोग रोबोट को देखकर हैरान रह गए. कई लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बना रहे थे, जबकि कुछ तालियां बजाकर उसका स्वागत कर रहे थे. टेक्नोलॉजी और परंपरा के इस अनोखे मेल ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है. वीडियो में दिख रहा ये नजारा अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.
वीडियो में क्या देखा गया
वीडियो में दिख रहा है कि उज्जैन में सैंडविच शॉप के उद्घाटन के मौके पर एक ह्यूमनॉइड रोबोट सुरक्षा गार्ड्स के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचता है. रोबोट वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाता है, भगवा स्कार्फ पहनकर और पारंपरिक अंदाज में पूजा-आरती में हिस्सा लेता है. इस दौरान रोबोट को तिलक भी लगाया गया और फूलों की मालाएं पहनाई गईं.
रोबोट ने किया डांस
इसके बाद रोबोट ने म्यूजिक पर डांस भी पेश किया. उसके डांस मूव्स देखकर मौजूद लोग तालियां बजाने लगे और अपने-अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड करने लगे. कई लोग करीब आकर रोबोट के साथ सेल्फी भी लेने लगे. इस पूरे समारोह में रोबोट ही मुख्य आकर्षण बना रहा.
Inauguration of sandwich shop, Ujjain Madhya Pradesh pic.twitter.com/D5658yA30s
— NiLAY 📸 (@NilayPhotos) August 23, 2026
यह भी पढ़ें: रेलवे की बेडशीट ओढ़कर बाजार घूमते दिखे लोग? VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने रोबोट के डांस की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, ये तो ज्यादातर इंसानों से बेहतर डांस कर रहा है. इसके अलावा एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ये तो पहला छपरी रोबोट लग रहा है. चीन वाले रोबोट से रिकॉर्ड तोड़ते हैं और हम लोग सैंडविच शॉप के उद्घाटन पर ले आते हैं. एक यूजर लिखता है कि जल्द ही वेटर और कुक की जगह रोबोट ले लेंगे और इंसान खुद को बेरोजगार बना लेंगे.
कई यूजर्स ने रोबोट के डांस की तारीफ की है, तो वहीं वहीं कुछ लोगों ने इसे टेक्नोलॉजी और परंपरा का दिलचस्प मेल बताया. कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर हंसी-मजाक से लेकर गंभीर चर्चा तक की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
यह भी पढ़ें: नेवले के साथ खेल रही थी बच्ची, प्यारा वीडियो वायरल
